अखिलेश यादव की ताई का निधन, परिवार में शोक की लहर…गोरखपुर का दौरा टला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गोरखपुर 20 मई 2023। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी श्रीमती समंद्रा देवी (उम्र 84 वर्ष) का  निधन हो गया है। बीती रात 3:00 बजे सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रीमती समंन्द्रा देवी काफी समय सेअस्वस्थ चल रही थी। उनके अंतिम संस्कार पर अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। जिस वजह से वो गोरखपुर नहीं जाएंगे। उनका जहां आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

बता दें कि, समद्रा देवी की उम्र 84 वर्ष की थी, मुलायम सिंह के बड़े भाई रतन सिंह की पत्नी थी। इनके निधन के बाद सैफई परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शिवपाल समेत परिवार के सदस्य सैफ़ई पहुंचेंगे। अखिलेश यादव के सारे कार्यक्रम निरस्त हो गए है। आज यानी 20 मई को अखिलेश यादव गोरखपुर दौरे पर थे। सुबह 10ः15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने वाले थे। सुबह 10ः30 बजे से वह सड़क मार्ग से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गांव टांडा जाने वाले थे, जहां उनके पिता हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साथ शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाएंने वाले थे, लेकिन उनकी ताई का निधन होने के कारण अखिलेश का गोरखपुर दौरा टल गया है।

12 बजे बलिया के लिए प्रस्थान करने वाले थे अखिलेश
आज दोपहर 12 बजे वह बलिया के लिए प्रस्थान करने वाले थे। शाम सात बजे तक वह गोरखपुर लौटकर और फिर विमान से लखनऊ प्रस्थान करना था। वहीं, अखिलेश यादव शाम 4 बजे दड़सरा गांव के लिए रवाना होने वाले थे। जहां उन्होंने दड़सरा में छात्र नेता स्व. हेमंत यादव को श्रद्धांजलि देनी थी और उनके परिजनों से मुलाकात करनी थी। बता दें कि, हेमंत यादव की पिछले दिनों एससी कालेज के पास हत्या कर दी गई थी। लेकिन, उनकी ताई के निधन के बाद उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए। आज वो अपने परिवार के साथ ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।   

Leave a Reply

Next Post

नोटबंदी पर पर्दा डालने के लिए की गई ‘दूसरी नोटबंदी', 2,000 के नोट को लेकर खरगे का पीएम पर निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 20 मई 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 2,000 रुपए के नोट को सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा किए जाने के बाद शनिवार को केंद्र पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या नोटबंदी रूपी […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन