प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम से देश की 140 करोड़ जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हैं – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

शेयर करे

समूचा देश भारतीय सेना पर गर्व कर रहा है – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 26 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 122 संस्करण शहर के सदर वार्ड में बूथ क्रमांक 107 में कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों के साथ सुना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम पर गर्व करते हुये आपरेशन सिन्दूर को बदलते भारत की तस्वीर व अदम्य साहस, संकल्प का प्रतीक बताया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के द्वारा देश की 140 करोड़ जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हैं। आज समूचा देश व समस्त देशवासी आपरेशन सिन्दूर की सफलता से गर्वित हैं और भारतीय सेना का सारा देश अभिनंदन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा है कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुये आपरेशन सिन्दूर से भारत का सिर ऊंचा किया। भारत का संकल्प आतंक को समूल समाप्त करना है और आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बदलते बस्तर का जिक्र करते हुये दंतेवाड़ा जिले के छात्र छात्राओं द्वारा 10वीं-12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन की सराहना की। यह हम सभी बस्तर वासियों के लिये गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ सहित हमारा बस्तर नितदिन विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। आज मन की बात कार्यक्रम के श्रवण के दौरान निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य संजय विश्वकर्मा, नरेंद्र जैन, गोदावरी साहू, राजकुमार तम्बोली,रुपेश जैन, निर्मल सिंह राजपूत, मयंक नत्थानी, अभिषेक तिवारी, मनी विक्रम नायडू, अनिमेष चौहान, झरना महन्ती,अलका दास, गुड्डू विश्वकर्मा इत्यादि सहित कार्यकर्ताओं व नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर, ESDS करेगी 600 करोड़ का निवेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 मई 2025। छत्तीसगढ़ देश के डिजिटल परिदृश्य में बड़ा कदम रखने जा रहा है। रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के […]

You May Like

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया