भाजपा ने शुरू की 2027 जीतने की तैयारी, हारी हुई सीटों पर तैनात किए जाएंगे प्रभारी; आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 29 जून 2026। प्रदेश भाजपा संगठन की नई टीम के गठन के बाद पार्टी अब चुनावी तैयारियों को धार देने में जुट गई है। खास तौर से हारी हुई सीटों को लेकर पार्टी के स्तर पर कारगर रणनीति बनाने का काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बैठक कर अवध, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र की हारी सीटों के संबंध में रणनीति पर चर्चा की। बैठक में तीनों के क्षेत्रों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में तय हुआ है कि हारी सीटों पर विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर जिला, मंडल और बूथ स्तर तक के संगठन, मुद्दों और मतदान की रणनीति के बारे में फीडबैक जुटाएंगे। जरूरत के मुताबिक संगठन को मजबूत बनाने की कार्यवाही भी कराएंगे। वहीं, सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र की हारी हुई सीटों को जीत सुनिश्चित करने को लेकर जनता के बीच अपनी मौजूदगी बनाए रखें और उनके मुद्दों को सुलझाएं।

अगले सप्ताह लखनऊ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जुलाई के पहले सप्ताह में दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे। उनके दौरे की अधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वे 3 व 4 जुलाई को लखनऊ में रहकर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही संगठन के कामकाज का जायजा लेंगे। प्रदेश भाजपा संगठन के नई टीम की घोषणा और चुनावी तैयारियों को बीच उनका दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक नितिन दौरे के दौरान पार्टी संगठन के नेताओं व विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। वह सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। वे नई टीम के अलावा क्षेत्रीय टीम से भी विचार-विमर्श करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

संसद का मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, छत्तीसगढ़ से भी मंत्रीमडल में शामिल होने की संभावना

शेयर करेपार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की भी जल्द हो सकती है घोषणा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 जून 2026। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। सत्तारूढ़ दल के शीर्ष स्तर से संकेत मिल रहा है कि यह फेरबदल संभवतः संसद […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप