पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया : धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

15 साल के शासनकाल में दक्षिण बस्तर के तीन ब्लॉक तक सीमित माओवाद 14 जिलों तक कैसे पहुंचा रमन सिंह बताये?

रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब तस्करो और अपराधियों को थी खुली छूट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 अक्टूबर 2020। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन भाजपा के 15 साल के शासनकाल में दक्षिण बस्तर के 3 विकासखंड तक सीमित माओवाद 14 जिले तक पहुंच गया। तस्करों और अपराधियों के हौसले बुलंद रहे हैं। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगो को भाजपा नेताओं का संरक्षण रहा है। रमन सिंह के ओएसडी रहे ओपी गुप्ता पर जिस नाबालिक ने रेप का आरोप लगाया उस पीड़िता का चार साल तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। भाजपा नेत्री जबिता मंडावी पीड़िता का अपहरण कर लेती है। रमन शासनकाल में भाजपा के नेता पुलिस थानों में घुसकर गुंडागर्दी करते थे। पुलिस के अधिकारियों को डराते धमकाते थे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तबादला कर देने की धमकियां देते थे। आम जनता परेशान था और अपराधियों के हौसले उस दौरान बुलंद थे। मॉर्निंग वॉक इवनिंग वॉक पर महिलाये जाने से डरती थी। व्यापारियों की हत्या और लूटपाट की घटनाएं आम हो गई थी। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार रमन भाजपा शासनकाल में पनपे अपराधियों तस्करों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है। महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रही है। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाने पूरी राज्य सरकार लगी हुई है और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले गैर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 20 महीने के जन हितैषी कार्यकाल के बाद भाजपा नेताओं को मुद्दा नहीं मिल रहा, मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के नेता आधारहीन तथ्यहीन मनगढ़ंत झूठे आरोप लगाकर मात्र राजनीति कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अभिनेता फराज खान की मदद के लिए आगे आए, चुका दिए सारे मेडिकल बिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पूर्व बॉलीवुड एक्टर फराज खान बेंगलुरु के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. उनकी कंडीशन क्रिटिकल है। फराज को ब्रेन इनफेक्शन और निमोनिया हुआ है. एक्टर सलमान खान फराज की मदद को आगे आए हैं। उन्होंने फराज के मेडिकल्स बिल्स दिए […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'