‘मजबूत महाराष्ट्र की ओर बढ़ते कदम’, राज्यपाल राधाकृष्णन ने प्रगतिशील राज्य बनाने पर दिया जोर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 01 मई 2025। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 65वें महाराष्ट्र दिवस के मौके पर प्रगतिशील महाराष्ट्र बनाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक समावेशी, प्रगतिशील और विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। बता दें कि राज्यपाल राधाकृष्णन मुंबई में महाराष्ट्र दिवस पर आयोजित एक समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस समारोह की शुरुआत की और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी मौजूद थे।

महाराष्ट्र सरकार की थीम पर दिया जोर
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य के सभी वर्गो को लेकर एक आधुनिक, मजबूत और आगे बढ़ता हुआ महाराष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी से अपील करता हूं कि हम सब मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मुंबई में ‘महाराष्ट्र राज्य सांस्कृतिक भवन’ और एक म्यूजियम बनाने जा रही है। साथ ही, महाराष्ट्र के समुद्री किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

पानीपत में बनाया जाएगा ‘मराठा शौर्य स्मारक’
राज्यपाल ने आगे कहा कि हरियाणा के पानीपत में ‘मराठा शौर्य स्मारक’ बनाया जाएगा और आगरा में भी एक स्मारक बनेगा जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को एक समय नजरबंद किया गया था। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर रही है।

हुतात्मा चौक पर सीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि
इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई के ‘हुतात्मा चौक’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने महाराष्ट्र दिवस समारोह में भाग लिया।

Leave a Reply

Next Post

स्टूडियो रिफ्यूल के निर्माता-गीतकार कुमार ने संगीत और संस्कृति की दुनिया में रचा नया इतिहास

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 02 मई 2025। प्रसिद्ध निर्माता, गीतकार और वक्ता कुमार, जो स्टूडियो रिफ्यूल के संस्थापक हैं, भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाते जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सफल संगीत कार्यक्रम, पॉडकास्ट सीरीज़ और सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट