देशभर में प्याज की कीमतों में उछाल ने बाजारों में मचाई हलचल, इतने रुपए किलो बिक रहा प्याज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 नवंबर 2024। देशभर में प्याज की कीमतों में उछाल ने बाजारों में हलचल मचा दी है, जिससे आम ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। थोक बाजारों में प्याज की कीमत 40-60 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। दिल्ली के एक बाजार के विक्रेता ने बताया, “पहले प्याज 60 रुपये प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो हो गया है। हम मंडी से जिस कीमत पर प्याज खरीदते हैं, उसी का असर हमारी बिक्री कीमत पर पड़ता है। महंगे दामों का असर बिक्री पर पड़ा है, लेकिन लोग इसे अब भी खरीद रहे हैं क्योंकि यह हमारी रसोई का मुख्य हिस्सा है। इस मूल्य वृद्धि से परेशान दिल्ली की ग्राहक फ़ैज़ा ने कहा, “मौसम के हिसाब से प्याज की कीमतों में कमी होनी चाहिए थी, लेकिन इसके उलट दाम बढ़ गए हैं। 70 रुपये प्रति किलो प्याज खरीदने से घर के बजट पर असर पड़ा है। मैं सरकार से निवेदन करती हूं कि रोजाना की सब्जियों की कीमतों को नियंत्रित किया जाए।”

8 नवंबर, 2024 तक दिल्ली में प्याज की कीमत लगभग 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है, जबकि मुंबई सहित देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की तेजी देखी जा रही है। मुंबई के एक ग्राहक, डॉ. खान ने कहा, “प्याज और लहसुन की कीमतें कई गुना बढ़ चुकी हैं, जिससे घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। मैंने 5 किलो प्याज 360 रुपये में खरीदा।” एक और खरीदार आकाश ने कहा, “प्याज की कीमतें अब 70-80 रुपये प्रति किलो तक हो गई हैं। उम्मीद है कि यह भी सेंसेक्स की तरह कभी न कभी कम होंगे।”

बाजार में विक्रेता किशोर ने महंगाई की वजह से प्याज के दामों में इस बढ़ोतरी को जरूरी बताया। “प्याज की कीमतें 60 से 75 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई हैं। यह एक आवश्यक सब्जी है, इसलिए लोग इसे खरीद रहे हैं,” उन्होंने कहा। देशभर में प्याज के बढ़ते दामों ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है, और कई जगहों पर यह 80 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रहा है।

Leave a Reply

Next Post

दुर्ग में बड़ा एनकाउंटर: हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया ढेर, कुख्यात बदमाश अमित जोश की काफी समय से थी तलाश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 09 अक्टूबर 2024। दुर्ग जिले में पुलिस ने एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश अमित जोश मार गिराया है। अमित पर 35 से अधिक अपराध दर्ज थे। इससे पहले पुलिस तीन बार एनकाउंटर करके 4 लोगों को ढेर का चुकी है। दुर्ग पुलिस ने सबसे पहले वर्ष 2001 […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की