‘पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत’, रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 मार्च 2026। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आतंकवाद के प्रति अपनी शून्य-सहनशीलता (जीरो टॉलरेंस) की नीति पर दृढ़ता से कायम है। उन्होंने ‘भारत के पड़ोस में बदलती गतिशीलता’ विषय पर आयोजित एक राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य भाषण के दौरान कही। यह सेमिनार मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ द्वारा अपनी 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत आयोजित किया गया था।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का किया जिक्र
अपने संबोधन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पिछले वर्ष हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विशेष जिक्र किया। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाया गया यह एक महत्वपूर्ण सैन्य अभियान था, जिसने आतंकवाद के खिलाफ देश के दृढ़ संकल्प को दर्शाया। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद हुए सभी युद्धों से अलग, ऑपरेशन सिंदूर को विभिन्न स्वदेशी प्लेटफॉर्मों के जरिए अंजाम दिया गया, जो रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की सफलता का मजबूत प्रमाण है।

देश के रक्षा उत्पादन में आए सकारात्मक बदलाव

  • रक्षा उत्पादन क्षेत्र में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए सेठ ने बताया कि रक्षा निर्यात 2014 में 686 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 में 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सरकार ने 2026 तक इसे 29,000 करोड़ रुपये और 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।
  • उन्होंने बताया कि रक्षा बजट बढ़कर 7.85 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, रक्षा उत्पादन विभाग ने 5,012 में से 3,190 रक्षा घटकों का स्वदेशीकरण कर लिया है।
  • रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई सेक्टर भी तेजी से बढ़ा है। 2014 में जहां लगभग एक करोड़ इकाइयां थीं, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 6.5 करोड़ हो गई है, जो लगभग 25 करोड़ लोगों को रोजगार दे रही हैं।
  • इसके अलावा भारत का स्टार्ट-अप इकोसिस्टम भी तेजी से बढ़ा है। 2014 में करीब 1,000 स्टार्ट-अप थे, जो अब बढ़कर 29 लाख से अधिक हो गए हैं, जिससे भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप देश बन गया है।

‘पड़ोसी देश हमारे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार’

  • पड़ोसी देशों के साथ संबंधों पर बोलते हुए सेठ ने कहा कि बांग्लादेश भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल इतिहास, संस्कृति और साझा सुरक्षा हितों से जुड़े हुए हैं।
  • उन्होंने बताया कि भारत, नेपाल को कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सहयोग दे रहा है, जिनमें जनकपुर-कुर्था रेल लिंक, जलविद्युत परियोजनाएं, ट्रॉमा सेंटर और मोतीहारी पाइपलाइन शामिल हैं।
  • कार्यक्रम के दौरान सैन्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर एक महत्वपूर्ण नीति दस्तावेज भी जारी किया गया, जो राष्ट्रीय सुरक्षा में एआई के उपयोग को लेकर भारत की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। इसका उद्देश्य परिचालन क्षमता बढ़ाना, निर्णय क्षमता को मजबूत करना और जिम्मेदार नवाचार को बढ़ावा देना है।
  • इस अवसर पर SAMADH (Situational Awareness for Aerial Drones) प्लेटफॉर्म का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसे डीआरडीओ की सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स (CAIR) ने विकसित किया है। यह एक स्केलेबल और स्वदेशी एआई प्लेटफॉर्म है, जो युद्ध के विभिन्न क्षेत्रों में—विशेषकर स्वायत्त और ड्रोन स्वॉर्म वातावरण—में रियल-टाइम स्थितिजन्य जागरूकता प्रदान करता है।
  • साथ ही इंटीग्रेटेड ऑनलाइन ट्रेनिंग एंड इवैल्यूएशन प्रोग्राम (IOTEP) भी शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना के मध्यम स्तर के नेतृत्व में संयुक्त संचालन की सोच को विकसित करना है।

Leave a Reply

Next Post

शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 12 मार्च 2026। गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने घोषणा की कि वे धर्म की रक्षा के लिए शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना बनाएंगे जो संत समाज में व्याप्त अशास्त्रीयता और अधर्म को दूर करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय