दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 से सम्मानित हुई अभिनेत्री महिमा गुप्ता

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 14 मई 2025। हिंदी वेब सीरीज़ के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अदाकारा व चर्चित मॉडल महिमा गुप्ता को मुंबई में आयोजित लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 समारोह में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण, अभिनेता अली खान, सानंद वर्मा, संगीतकार दिलीप सेन और एसीपी संजय पाटिल की मौजूदगी में अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में जन्मी महिमा ने शुरुआत में विभिन्न टेलीविज़न धारावाहिकों और फ़िल्मों में बैकग्राउंड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। उनकी अभिनय यात्रा 2020 में ‘द केज ऑफ़ लाइफ़’ प्रोजेक्ट से शुरू हुई। कई चुनौतियों और असफलताओं का सामना करने के बावजूद, उन्होंने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कदम रखा, जहाँ उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। ‘आई लव अस 3’,  ‘तू मेरी आशिकी है’, ‘द डेविल इनसाइड’, ‘शुक्ला द टेरर’, और ‘भूतियापा’ जैसी लगभग 50 से ज़्यादा वेब सीरीज़ प्रोजेक्ट में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी है।

चर्चित अदाकारा व मॉडल महिमा गुप्ता को खास तौर पे एलटी बालाजी की वेब सीरीज़ ‘गंदी बात’ में सारिका के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, जिसने उन्हें व्यापक पहचान और प्रशंसा दिलाई।

Leave a Reply

Next Post

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश; राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 मई 2025। न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) का पद संभाल लिया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण कराई। सीजेआई बीआर गवई ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प