इमामी ने कैटरीना कैफ को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया

शेयर करे

इमामी हेल्दी एंड टेस्टी मंत्रा मसाला’ का करेंगी प्रचार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 05 अगस्त 2022। विविधीकृत व्यावसायिक समूह, इमामी ग्रुप की ब्रांडेड खाद्य निर्माण इकाई इमामी एग्रोटेक लिमिटेड, ने आज बॉलीवुड ऐक्टर और जानी-मानी सेलिब्रिटी कैटरीना कैफ को अपनी स्पाइस रेंज ‘इमामी हेल्दी एंड टेस्टी मंत्रा मसाला’ के लिये अपना ब्रांड ऐम्बेसेडर बनाने की घोषणा की है।

कैटरीना के बहुमुखी और जिंदादिल व्यक्तित्व, जिसे आज के भारतीय महिला एवं पुरूष बेहद पसंद करते हैं, ने हमें आकर्षित किया और वह ‘मंत्रा’ मसालों का प्रचार करने के लिये बिल्‍कुल सही लगीं। अपने प्रोफेशन के लिये उनकी प्रतिबद्धता और अपने किरदारों में वह जो अंदाज लेकर आती हैं, ग्राहकों को बेमिसाल स्वाद, फ्लेवर और सुगंध उपलब्ध कराने की ब्रांड की दृढ़ प्रतिबद्धता से मेल खा रहा था। मंत्रा के साथ कैटरीना कैफ के जुड़ने से उम्मीद है कि भारत के विभिन्‍न क्षेत्रों में अलग-अलग स्वादों को पसंद करने वाले सभी उम्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह ब्रांड अपनी पहुंच बना पायेगा।

मंत्रा मसालों की विशेष खासियत हैं इसका निखरा हुआ रंग, स्वाद और सुगंध, जो अनूठी क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से आती है। इन मसालों की जीरो से -50 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर क्रायो-प्रोसेसिंग की जाती है, जिससे इन मसालों में कुदरती तेल कम से कम 95% तक मौजूद रहते हैं। 

इमामी ग्रुप के डायरेक्टर जयंत गोयनका ने कहा, “सुश्री कैटरीना कैफ के साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है। वह भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख और जानी-मानी अभिनेत्री हैं। हमारा मानना है कि वह मंत्रा मसालों के लिये बिल्कुल उपयुक्त हैं, क्योंकि उनकी विश्वसनीयता, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता हमारे ब्रांड के मूल्यों से मेल खाती है। हमारा यह भी मानना है कि उनकी लोकप्रियता और विशाल फैन फॉलोइंग से हमें देश भर में हमारे ग्राहकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने और मंत्रा को एक पसंदीदा मसाला ब्रांड बनाने में मदद मिलेगी। हमने मंत्रा के लिये व्यापक माकेर्टिंग योजनायें भी बनाई हैं और हमारा लक्ष्य अलग तीन सालों में 25 लाख आउटलेट्स (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों) तक पहुंचने का है।”

ब्रांड ऐम्बेसेडर सुश्री कैटरीना कैफ ने कहा, “इमामी भारत में एक बेहद मशहूर ब्रांड और लगभग हर घर में पहचाना जाने वाला एक भरोसेमंद नाम है, जिसे इसकी गुणवत्‍ता एवं दक्षता के लिये जाना जाता है। इस तरह के एक प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़कर मैं बहुत खुश हूं और मुझे पूरा यकीन है कि इमामी हेल्दी एंड टेस्टी मंत्रा मसाले जल्दी ही भारतीय परिवारों की पहली पसंद भी बन जायेंगे। मुझे विश्वास है कि दर्शकों को हमारा नया कैम्पेन और साथ ही इमामी हेल्दी एंड टेस्टी मंत्रा के उत्पादों की व्यापक श्रृंखला दोनों ही पसंद आयेंगे।”

Leave a Reply

Next Post

अमित कुमार की पॉलिटिकल सटायर फिल्म "लव यू लोकतंत्र" का ट्रेलर और म्युज़िक लॉन्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 05 अगस्त 2022। रियल लाइफ एडवोकेट अमित कुमार अब एक फ़िल्म में वकील के रूप में नजर आने वाले हैं। जुरिच मीडिया हाउस एलएलपी के बैनर तले बनी पॉलिटिकल सटायर कॉमेडी फिल्म “लव यू लोकतंत्र” का ट्रेलर और म्युज़िक लांच भव्य रूप से मुम्बई के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप