इसरो के प्रमुख एस.सोमनाथ को हुआ कैंसर, Aditya-L1 की लॉन्चिंग के दिन चला था पता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 मार्च 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ को उस दिन कैंसर का पता चला था जिस दिन भारत का आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान सोमनाथ ने बताया कि उस दिन उन्हें स्कैनिंग में कैंसर का पता चला था। उन्होंने कहा, “चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। हालांकि, उस समय मुझे यह स्पष्ट नहीं था, मुझे इसके बारे में स्पष्ट समझ नहीं थी। आदित्य मिशन के दिन ही उन्हें इस बीमारी का पता चला था। इससे वो और उनका परिवार दोनों परेशान हो गए थे।” यह निदान न केवल उनके लिए, बल्कि उनके परिवार और सहकर्मियों के लिए भी एक झटका था, जो इस चुनौतीपूर्ण अवधि में उनके साथ रहे। 2 सितंबर, 2023 को, जब भारत की पहली अंतरिक्ष-आधारित सौर वेधशाला, आदित्य एल1, सूर्य का अध्ययन करने के लिए अपनी यात्रा पर निकली, एस सोमनाथ ने एक नियमित स्कैन कराया, जिसमें उनके पेट में वृद्धि का पता चला। यहां तक कि उनके सभी साथी वैज्ञानिक भी इस खबर से आहत थे। लेकिन उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण माहौल में खुद को संभाले रखा। परिवार और इसरो वैज्ञानिकों को संभाला।

लॉन्चिंग के बाद उन्होंने पेट का स्कैन कराया। तब इसका पता चला था। लेकिन अधिक जांच और इलाज के लिए वो चेन्नई गए। पता चला कि यह बीमारी उन्हें जेनेटिकली मिली है। उन्हें पेट का कैंसर हुआ था। कुछ ही दिन में कैंसर की पुष्टि भी हो गई। इसके बाद सोमनाथ ने सर्जरी कराई। फिर उनकी कीमोथैरेपी चलती रही। सोमनाथ ने बताया कि पूरा परिवार सदमे में था। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। ट्रीटमेंट हुआ और वो ठीक हो गए। दवाइयां फिलहाल चल रही हैं। लेकिन इस दौरान उनके परिवार और साथियों ने बहुत सपोर्ट किया।

मैं इस जंग को जीतूंगा
सोमनाथ ने बताया कि उन्हें पता है कि इसके इलाज में काफी समय लगेगा। यह एक लंबी प्रक्रिया है। लेकिन यह जंग में लडूंगा। काफी ज्यादा रिकवरी हो गई है। मैं सिर्फ चार दिन अस्पताल में था। फिर अपना काम पूरा किया। बिना किसी दर्द के मैं इसरो में पांचवें दिन से काम करने लगा था। सोमनाथ ने बताया कि मैं लगातार मेडिकल चेकअप्स और स्कैन करवा रहा हूं, लेकिन अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं। अपना काम और इसरो के मिशन और लॉन्च को पर पूरा ध्यान है। इसरो के आगे के सारे मिशन पूरा करके ही दम लूंगा।

Leave a Reply

Next Post

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के संघर्ष से रूप करता है फिल्म का ट्रेलर

शेयर करेएक्टर रणदीप हुड्डा कर रहे हैं डायरेक्टोरियल डेब्यू  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 05 मार्च 2024। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और रणदीप हुड्डा अभिनीत फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज जारी किया गया और इसने दर्शकों को उत्सुक कर दिया है। हालांकि, अंकिता लोखंडे ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक