हेमंत सोरेन ने वोट डालने के बाद पत्नी के साथ खिंचवाई तस्वीर, ओडिशा के राज्यपाल ने जमशेदपुर में डाला वोट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 13 नवंबर 2024। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान के साथ 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद सीटें खाली हुईं। इसके अलावा दो की असमय मृत्यु और एक के दल बदलने की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 18 सीटें विपक्ष और 11 सीटें एनडीए के पास थीं। झारखंड विधानसभा चुनाव की बात करें तो आज कुल 2.60 करोड़ मतदाताओं में से 1.37 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हारोआ विधानसभा क्षेत्र में आज उपचुनाव हो रहा है। इस दौरान वोट डालने के लिए मतदाता मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े हैं। कतार में खड़ी महिलाएं वोटर कार्ड दिखाते हुए तस्वीरें भी खिंचवा रही हैं। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास अपने परिवार के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जमशेदपुर में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने अन्य लोगों के साथ स्याही लगी उंगली दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने अन्य लोगों के साथ अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मतदान करने पहुंचे। वोटिंग के बाद दोनों ने तस्वीरें भी खिंचवाईं।

कर्नाटक के चन्नापटना में भी बुधवार को उपचुनाव जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी मतदाताओं के वोटर आईडी चेक करते दिखे। मताता वोट डालने के लिए लंबी कतार में खड़े हैं।

Leave a Reply

Next Post

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने युवाओं से देश के विकास और सामाजिक सरोकार से जुड़ने का किया आव्हान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 नवंबर 2024। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले