कॉमेडी, इमोशन और प्रेरणा का अनोखा संगम है ‘आर्यभट्ट का जीरो’

admin
शेयर करे

समाज ने जिसे समझा ‘ज़ीरो’, वही बनेगा ‘हीरो’— ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार संदेश

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 30 जुलाई 2026। फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का ट्रेलर यह संदेश देता है कि जिंदगी में असफलताएं अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत का अवसर होती हैं। 2 मिनट 38 सेकंड का ट्रेलर एक साधारण युवक ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ ‘बग्गू’ की भावनात्मक यात्रा को सामने लाता है, जिसमें पिता-पुत्र के रिश्ते की गहराई, अधूरे सपनों का दर्द, प्रेम में हार और आत्मसम्मान की लड़ाई को प्रभावशाली ढंग से पेश किया गया है। ट्रेलर में कॉमेडी, इमोशन और प्रेरणा का संतुलित मेल इसे खास बनाता है।

अभिनेता हिमांश कोहली कहते हैं, “बग्गू सिर्फ एक किरदार नहीं है, बल्कि उन लाखों युवाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो जिंदगी में बार-बार गिरते हैं, लेकिन कभी हार नहीं मानते।” वहीं निर्माता बीरेंद्र भगत का मानना है, “यह हर उस इंसान की कहानी है जिसे कभी समाज ने कम आंका हो। हर ज़ीरो के भीतर एक हीरो बनने की क्षमता होती है।”

निर्देशक कमल चंद्रा के अनुसार, “हर असफलता के पीछे एक नई शुरुआत छिपी होती है। बग्गू का किरदार गिरकर फिर उठने और खुद पर विश्वास रखने की प्रेरणा देता है।” हिमांश कोहली, सोनाली सहगल, रवि किशन और राजेश शर्मा जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दर्शकों को उम्मीद, आत्मविश्वास और संघर्ष की नई कहानी सुनाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

कैटरीना कैफ से प्रेरित हैं एमी मिसोब्बाह

शेयर करेएमी मिसोब्बाह की फिटनेस जर्नी की प्रेरणा हैं कैटरीना कैफ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 30 जुलाई 2026। फिटनेस सिर्फ जिम में पसीना बहाने का नाम नहीं, बल्कि हर दिन खुद के बेहतर संस्करण को गढ़ने की प्रक्रिया है। अभिनेत्री एमी मिसोब्बाह इसी सोच के साथ अपनी फिटनेस यात्रा […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात