नेशनल म्युथाई बाक्सिंग चैंपियनशिप: छत्तीसगढ़ के 61 खिलाड़ियों का चयन, इसमें 28 बस्तर से; 25 मई से होगी चेन्नई में

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 23 मई 2023। छत्तीसगढ़ के 61 खिलाड़ियों का चयन नेशनल म्युथाई बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा बस्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। अकेले बस्तर से 28 खिलाड़ी हैं। जबकि रायपुर से रायपुर से 16, बालोद से नौ और कोरबा से आठ खिलाड़ियों को चुना गया है।  यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया (UMAI) की ओर से चेन्नई में इस प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 मई के बीच किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप और प्रो नाईट फाइट होगी। प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग में होगी। 

प्रतियोगिता में बस्तर जिले से 9 बालिका और 19 बालक का चयन किया गया है। यह टीम कोच अब्दुल मोईन, नवीन ठाकुर महिला कोच, मकसुदा हुसैन, सुमन राव व मैनेजर राजेन्द्र राजपूत, कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में भाग लेने के लिए रवाना होगी। बस्तर के खिलाड़ी 24 मई को दोपहर 12 बजे न्यू बस स्टैंड से चेन्नई के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Next Post

सुपरकिंग्स के लिए शुभमन को रोकना चुनौती, गुजरात से अब तक नहीं जीत सकी है धोनी की टीम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 मई 2023। महेंद्र सिंह धोनी को बेहद कुशल रणनीतिकार माना जाता है, लेकिन जब उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को चेपक स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी तो उन्हें बेहतरीन फॉर्म में चल […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा