भाजपा विधायक के आरोप पर बोले सीएम भूपेश बघेल, कहा- उन पर कौन हमला करेगा, अग्रवाल से सब डरते हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजनीतिक सियासत गरमा गई है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। भाजपा इसे कांग्रेस की साजिश बता रही है। वहीं अग्रवाल के इस आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है।  वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल के आरोप पर सीएम भूपेश ने पलटवार करते हुए कहा कि बृजमोहन अग्रवाल पर क्या कोई हमला कर सकता है? बृजमोहन अग्रवाल के साथ गुंडागर्दी कौन करेगा? अग्रवाल से सब डरते हैं, उन पर कौन हमला करेगा। वहीं, सीएम ने 2000 के एक किस्से का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर भी हमला बोला।

यह घटना तब हुई जब बृजमोहन अग्रवाल चुनावी प्रचार के लिए बैजनाथपारा क्षेत्र पहुंचे हुए थे। इस दौरान रायपुर दक्षिण से सात बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। खुलेआम बदमाशों ने उनका कॉलर पड़कर उनसे मारपीट का कोशिश की, लेकिन उन्हें उनके पीएसओ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बचाकर एक मदरसे में छिपाकर रखा। इस दौरान मदरसे में मौजूद लोगों और कार्यकर्तों ने उनके कुशल क्षेम के लिए कामना की। 

इसके बाद मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। भाजपा कार्यकर्ता सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर धरने पर बैठ गए। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल खुद भी धरने पर बैठे और मांग की है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में पुलिस और भूपेश सरकार क्या कारवाई करती है। साथ ही बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है कि रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के समर्थकों ने उनके ऊपर हमला किया है। यह सब कांग्रेस सरकार के इशारे पर किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

फिलहाल नहीं लागू होगा ऑड-ईवन नियम, बारिश से हवा में सुधार के बाद दिल्ली सरकार का एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 नवंबर 2023। अब 13 नवंबर से दिल्ली में ऑड-ईवन नियम लागू नहीं किया जाएगा। दिल्ली में कल रात से हुई बारिश से हवा साफ होने के बाद ऑड-ईवन नियम लागू करने के फैसले को दिल्ली सरकार ने फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर