बिहार बजट: 10 लाख युवाओं को रोजगार, 75 हजार पुलिसकर्मियों और 42 हजार शिक्षकों की होगी बहाली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 28 फरवरी 2023। बिहार विधानसभा में आज साल 2023-24 का बजट पेश किया गया। बिहार के वित्तमंत्री विजय चौधरी ने बजट पेश किया, बजट 2023 में युवाओं के लिए एक से बढ़कर एक सौगात है। बजट पेश करने के दौरान जो शुरुआती बिंदू सामने आए हैं, उसके तहत पुलिसकर्मियों और शिक्षकों की बहाली की बात कही गई है। करीब 75 हजार पदों पर पुलिसकर्मियों की बहाली का बजट पेश किया गया है। साथ ही स्कूलों में करीब 42 हजार पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी।

बता दें कि बजट के शुरुआती घोषणाओं में ही युवाओं के लिए खुशखबरी की बात सामने आई। वैसे कुछ दिन पहले पुलिस दिवस के अवसर पर सीएम ने इसके संकेत भी दिए थे। उन्होंने कहा था कि बिहार में पुलिस विभाग में संख्या बढ़ाने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर आज बजट पेश करने के दौरान करीब 75 हजार पदों पर पुलिसकर्मियों की बहाली का तोफहा युवाओं को दिया गया है। रोजगार और नौकरी बिहार का बड़ा मुद्दा रहा है और नई सरकार बनने के बाद भारी संख्या में बहाली निकालने की बात कही गई थी। बजट में पुलिसकर्मियों की बहाली की घोषणा से रोजगार उपलब्ध कराने की कवायद शुरू होती दिख रही है।

शिक्षक बहाली की घोषणा…
पुलिसकर्मियों की बहाली के साथ ही बजट में शिक्षकों की बहाली की भी स्वीकृति दी गई है। विजय चौधरी ने बजट पेश करने के दौरान कहा, सरकार 42 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी। इसमें प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षकों के करीब 40,546 पदों का सृजन किया जाएगा। इस तरह से देखा जाए तो युवाओं को 10 लाख नौकरी देने के वादे पर बजट में अमल करने का प्रयास किया गया है। बजट में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। सूबे में 32 प्रतिशत युवा शक्ति है, सरकार ने बजट में इन युवाओं के विभिन्न प्रकार से रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा रखा है।

बिहार सरकार का नारा महिला सशक्तिकरण…
वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जीविका योजना के तहत महिलाओं को सामाजिक स्तर पर सशक्त किया जा रहा है। अभी तक कुल 10.45 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। एक करोड़ 30 लाख परिवारों की महिलाओं को इन समूहों से जोड़ा गया है। 62 अस्पतालों में दीदी की रसोई, अनुसूचित जाति/ जनजाति, आवासीय विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में 14 दीदी की रसोई का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

शिवराज का दावा- प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत, कर्ज लेने के आरोपों पर दिया यह जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 28 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जो तथ्य सामने आए हैं, वह यह सिद्ध करते हैं कि मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग