मुंद्रा पोर्ट केस: एनआईए ने देशभर में कई जगहों पर की छापेमारी, बरामद हुए थे 2988 किलो हेरोइन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 24 अगस्त 2022। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अक्टूबर 2021 में गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से 2,988 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती के सिलसिले में मंगलवार को पूरे भारत में कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने कई आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। जांच एजेंसी ने दिल्ली, कोलकाता, पंजाब और गुजरात में कई स्थानों पर तलाशी ली। एनआईए ने दिल्ली के सम्राट होटल के अंदर प्लेबॉय क्लब पर भी छापा मारा है।

गुजरात राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा पहले मामला दर्ज किया गया था।  6 अक्टूबर, 2021 को इस केस को एनआईए के हवाले कर दिया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ (2,988 किलोग्राम हेरोइन) का कुल मूल्य 21,000 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया था।

डीआरआई ने 13 सितंबर को दो कंटेनरों को जब्त कर लिया था। कुछ दिनों बाद यह पता चला कि दोनों कंटेनरों में हेरोइन थी, जिसे टैल्क पत्थरों के साथ “जंबो बैग” की “निचली परतों” में छुपाया गया था। इस केस में डीआरआई ने तब चेन्नई से एम सुधाकर और उनकी पत्नी दुर्गा वैशाली को गिरफ्तार किया थी। दोनों कथित तौर पर विजयवाड़ा-पंजीकृत मेसर्स आशी ट्रेडिंग कंपनी चलाते थे, जिसने ‘टैल्क स्टोन्स’ की खेप का आयात किया था।

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि मामले के आरोपियों ने 2020 और 2021 में और भी अधिक खेप आयात की और उन्हें दिल्ली भेज दिया था। ये संदिग्ध पहले से गिरफ्तार लोगों के सहयोगी हैं। वहीं, फरार आरोपियों में अफगानिस्तान के नागरिक भी शामिल हैं। मंगलवार यानी 23 अगस्त को की गई तलाशी में विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल उपकरण, दस्तावेज आदि बरामद हुए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर औंधेमुंह गिरे, गैस से ग्रीन एनर्जी तक में गिरावट, समूह पर कर्ज काफी ज्यादा, आक्रामक विस्तार से बढ़ा है दबाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 24 अगस्त 2022। बंदरगाह से लेकर सीमेंट समेत विभिन्न कारोबार से जुड़े अदाणी समूह ने काफी ज्यादा कर्ज ले लिया है। इसका इस्तेमाल मौजूदा व नए कारोबार में आक्रामक तरीके से निवेश करने के लिए किया जा रहा है। फिच समूह की इकाई क्रेडिटसाइट्स ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप