भारत के फाइनल में पहुंचने पर पाकिस्तान में नहीं होगा खिताबी मुकाबला, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 अक्टूबर 2024। अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए अब तक वेन्यू तय नहीं हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसका आधिकारिक मेजबान है, लेकिन बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया को पाकिस्तान न भेजने के फैसले ने पीसीबी को परेशानी में डाल दिया है। हालांकि, बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन यह जरूर कहा है कि भारत सरकार जो फैसला करेगी, वही माना जाएगा। दूसरी तरफ पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने स्टेडियम की मरम्मत में जुटा हुआ है। आईसीसी को पीसीबी ने जो ड्राफ्ट शेड्यूल भेजा है, उसमें भारत के सभी मैचों की मेजबानी लाहौर को दी गई है। अब एक नया खुलासा हुआ है कि टीम इंडिया अगर फाइनल में पहुंचती है तो खिताबी मुकाबला पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा। इससे पाकिस्तान को एक और झटका लग सकता है।

भारत और पाकिस्तान ने राजनीतिक तनाव के कारण एक दशक से अधिक समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है और दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट्स के दौरान ही आमने-सामने होती हैं। पाकिस्तान ने 2023 वनडे विश्व कप के लिए भारत का दौरा किया था, लेकिन भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अभी तक अपनी योजना नहीं बताई है। टूर्नामेंट के फाइनल के स्थल के रूप में लाहौर की पुष्टि की गई है। टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है तो फाइनल दुबई में स्थानांतरित किया जा सकता है।

रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि भारत अगर पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने का फैसला करता है तो वह अपने सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेल सकता है। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने विश्वास दिखाया है कि टूर्नामेंट पूरी तरह से पाकिस्तान में होगा। इससे पहले पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने विश्वास जताया था कि 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में सफलतापूर्वक आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत समेत सभी भाग लेने वाली टीमें पाकिस्तान आएंगी। चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट 19 फरवरी से नौ मार्च तक लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेली जा सकता है। नकवी नेकहा कि इस आयोजन की तैयारी निर्धारित समय पर चल रही है, स्टेडियमों में और सुधार पहले से ही जारी हैं। लाहौर में नकवी ने भारत की भागीदारी को लेकर जारी अनिश्चितता को लेकर भी बयान दिया। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण भारत ने जुलाई 2008 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। हालांकि, नकवी टूर्नामेंट में भारत के शामिल होने को लेकर आशान्वित हैं।

उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम को आना चाहिए। मैं उन्हें यहां आने को रद्द या स्थगित करते हुए नहीं देखता और हमें विश्वास है कि हम पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी में सभी टीमों की मेजबानी करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्टेडियम समय पर तैयार हो जाएंगे और आगे कोई भी नवीनीकरण टूर्नामेंट से पहले पूरा हो जाएगा। नकवी ने कहा, ‘एक तरह से आप कह सकते हैं कि हमारे पास एक नया स्टेडियम होने जा रहा है।’

Leave a Reply

Next Post

राजकोट में 300 करोड़ रुपये की लागत से सद्भावना वृद्धाश्रम का शुभारंभ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 11 अक्टूबर 2024। रामपर में मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ₹300 करोड़ के निवेश के साथ राजकोट-जामनगर राजमार्ग के किनारे रामपर में स्थित एक अत्याधुनिक वृद्धाश्रम सद्भावना वृद्ध आश्रम का शुभारंभ कर रहा है। यह सुविधा, भारत में सबसे बड़ी में से एक, 30 […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप