लूट की रूह कंपा देने वाली वारदात: मृत समझकर छोड़ भागे बदमाश, लाठी, डंडे और बेल्ट से अधमरा होने तक पीटा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 24 नवंबर 2025। बिलासपुर-उरगा भारतमाला हाईवे पर एक बार फिर बदमाशों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पांच से छह की संख्या में आए युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर बेरहमी से पिटाई की, मोबाइल, नकदी और कान की बाली लूट ली। इतना ही नहीं, जबरन फोन-पे से भी रकम ट्रांसफर कराई। युवक को अधमरा समझकर बदमाश मौके से फरार हो गए। किसी तरह होश आने पर पीड़ित युवक ने टोल नाका पहुंचकर मदद मांगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

यह सनसनीखेज घटना बिलासपुर-उरगा के बीच बने भारतमाला हाईवे पर तरदा के समीप हुई। पीड़ित प्रितेश मिर्झा (28), जो एलआईपीएल कंपनी में कार्यरत है, रविवार की शाम करीब 6 बजे पंतोरा से घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर खड़े पांच-छह युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और पैसों की मांग करने लगे। जब प्रितेश ने रकम न होने की बात कही, तो बदमाश आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठी, डंडे और बेल्ट से हमला कर दिया।

लूटपाट और जबरन ट्रांजेक्शन
मारपीट के दौरान बदमाशों ने प्रितेश से उसके पास मौजूद नकदी, मोबाइल और कान की सोने की बाली छीन ली। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा और उन्होंने प्रितेश के फोन-पे से भी जबरन रकम ट्रांसफर करा ली। इस बर्बर पिटाई के कारण प्रितेश बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। हमलावर उसे मृत समझकर मौके से भाग निकले।

टोल नाके से मिली मदद
करीब आधे घंटे बाद जब प्रितेश को होश आया, तो उसने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पास के टोल प्लाजा तक पहुंचा। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसकी आपबीती सुनी और उसकी मदद से परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और देर रात घायल प्रितेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस की कार्रवाई
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण: प्रार्थना सभा की आड़ में खेला, बजरंग दल पहुंचा तो मचा हंगामा; दो लोग पकड़े

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बालोद 24 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला गरमाया है। जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलंगपुर गांव में रविवार को एक प्रार्थना सभा की आड़ में कथित तौर पर धर्मांतरण की गतिविधियों को लेकर बड़ा […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान