रांची में इंग्लैंड के खिलाफ विकेटों का शतक पूरा कर सकते हैं अश्विन, रोहित के निशाने पर यह रिकॉर्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 फरवरी 2024। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। हैदराबाद में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीता था। उसके बाद रोहित शर्मा की टीम ने जबरदस्त वापसी की और अगले दोनों मैच जीत लिए। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और कप्तान रोहित शर्मा के पास रांची में कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। अश्विन ने मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन मैचों में 11 विकेट लिए हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 2012 से अब तक 22 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 99 विकेट झटके हैं। वह इंग्लिश टीम के खिलाफ अपने 100 विकेट पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले गेंदबाज बन सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में अब तक सबसे ज्यादा विकेट जेम्स एंडरसन ने लिए हैं। उनके नाम 37 टेस्ट में 145 विकेट हैं।

इशांत शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं रवींद्र जडेजा
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 18 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 67 विकेट लिए हैं। जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा से आगे निकल सकते हैं। इशांत ने 23 मैच में 67 विकेट लिए हैं। वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जडेजा भारत-इंग्लैंड के बीच मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में फिलहाल नौवें स्थान पर हैं। वह इशांत को पीछे छोड़कर आठवें नंबर पर पहुंच सकते हैं।

रोहित शर्मा पूरे कर सकते हैं 1000 रन
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 47 की औसत 987 रन बनाए हैं। वह इंग्लिश टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे करने से 13 रन पीछे हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वह रांची में इस आंकड़े को छू लेंगे। रोहित ने मौजूदा सीरीज में 240 रन बनाए हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में अब तक 27 बल्लेबाजों ने 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें भारत के 15 खिलाड़ी हैं।

गावस्कर और रवि शास्त्री की बराबरी कर सकते हैं रोहित
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अब तक तीन शतक लगाए हैं। वह भारत-इंग्लैंड के बीच मैच में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री की बराबरी कर सकते हैं। इसके लिए रांची में उन्हें एक और शतक लगाना होगा। गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ 38 टेस्ट में चार शतक लगाए हैं। शास्त्री के नाम 20 टेस्ट में चार शतक हैं। गुंडप्पा विश्वनाथ के भी 30 टेस्ट में चार शतक हैं। जो रूट ने सबसे ज्यादा नौ शतक लगाए हैं। मौजूदा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के खाते में सात शतक हैं।

Leave a Reply

Next Post

भावनाओं को छूने के लिए तैयार है लेखिका मेधा पुष्करणा की नई पुस्तक "वर्ड्स बिहाइंड बार्स"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग)  मुंबई 23 फरवरी 2024। मेधा पुष्करणा, ‘द ग्रेट ट्रायल’ की पुस्तक के लिए प्रशंसा पाने वाली लेखिका, अपनी नई पुस्तक ‘वर्ड्स बिहाइंड बार्स’ के माध्यम से भावनाओं को छूने के लिए तैयार हैं। इस कविता संग्रह में, उन्होंने भय, पीड़ा, आघात और धोखे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप