भाजपा प्रवक्ता के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया – धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

राज्य में है 2283 ऑक्सीजन बैड, 842 आईसीयू बैड,भाजपा प्रवक्ता मात्र 560 ऑक्सीजन बैड होने का झूठा आरोप लगा रहे

जन स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भाजपा को ओछी राजनीति नहीं करना चाहिए

कोरोना पॉजिटिव मरीजो के ईलाज के लिए बैड, दवाई आईसीयू वेंटीलेटर और ऑक्सीजन की कमी नही 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 15 सितंबर 2020। भाजपा प्रवक्ता द्वारा दिये गये मात्र 560 ऑक्सीजन बैड के आंकडे को झूठा एवँ मनगढ़ंत करार देते हुए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा कोरोना आपदाकाल में सहयोग नहीं कर सकती तो कम से कम झूठा और अफवाह फैलाने वाली बयानबाजी कर जनता को डराना बंद करें। भाजपा प्रवक्ता के द्वारा राज्य में मात्र 560 ऑक्सीजन बैड उपलब्ध होने का दावा सरासर झूठा मनगढ़ंत आधारहीन है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के उपचार के लिए 32938 बैड उपलब्ध है।जिसमे ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की संख्या 2283 है ।आईसीयू ऑक्सीजन सपोर्टेड बैड की   842 की संख्या में उपलब्ध है।राज्य के कोविड केयर सेंटर में 27638 बैड है जिनमे ऑक्सीजन बैड की संख्या 880 है।,सरकारी डीसीएच में 3726 बैड है जिनमें ऑक्सीजन बैड की संख्या 787 है निजी अस्पतालों में 1573 बैड है जिनमें ऑक्सीजन बेड की संख्या 616 है। 2000 नया ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और सामान्य बैड की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बैड वेंटिलेटर आईसीयू दवाई,ऑक्सीजन और रहने खाने की व्यवस्था है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 19 महीने के जनहितेषी कार्यों और कोविड-19 रोकथाम के लिए किए गए कारगर एवं नीतिगत उपायों बाद भाजपा के पास मुद्दा ही नहीं बचा है।भाजपा नेता आपदा काल में राजनीति की अवसर तलाश रहे है।भाजपा नेताओं को झूठ बोल कर राजनीति करने की आदत है आपदा में भी भाजपा सहयोग करने के बजाए झूठे फर्जी गुमराह करने वाले आंकड़े और बयान बाजी कर जनता को डरा रही है।दुर्भाग्य की बात है भाजपा राजनीति करने बीमारी और मौत का सहारा ले रही है। जन स्वास्थ्य  सेेे जुड़ेे मामलों में भाजपा को ओछी राजनीति नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन तैयार कर जीत सकते हैं 1.75 लाख तक के पुरस्कार

शेयर करेराज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के तहत सामुदायिक शौचालय के सर्वश्रेष्ठ मॉडल को एक लाख, सवा लाख और पौने दो लाख का पुरस्कार 20 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन, स्वच्छ भारत मिशन द्वारा 2 अक्टूबर को दिए जाएंगे पुरस्कार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर. 15 सितम्बर 2020। सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर