नगालैंड में नहीं होगा कोई विपक्ष?: चुनाव जीतने वाले ज्यादातर दलों ने एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन को दिया समर्थन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 06 मार्च 2023। नगालैंड विधानसभा एक बार फिर से विपक्षविहीन होने की तरफ आगे बढ़ रहा है। यहां चुनाव में बहुमत हासिल करने वाली एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन को चुनाव जीतने वाले लगभग सभी दलों ने बिना शर्त समर्थन दिया है। पिछली बार यानी 2018 में भी यही हुआ था। तब भी नगालैंड के सारे 60 विधायक सरकार में शामिल थे। 

इस बार नगालैंड में सबसे ज्यादा राजनीतिक दलों ने जीत हासिल की है। दो मार्च को चुनाव के नतीजे आए थे। आंकड़ों के अनुसार, NDPP को 25, भाजपा को  12 सीटों पर जीत मिली थी। इन दोनों पार्टियों ने चुनाव से पहले ही गठबंधन कर लिया था। एनसीपी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इनके सात सदस्यों ने चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके अलावा  एनपीपी के पांच, चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास), एनपीएफ, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के दो-दो सदस्यों ने जीत हासिल की थी। जेडीयू के टिकट पर एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। ये पहली बार है जब इतने सारे राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की हो। 

बिना शर्त इन पार्टियों ने भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन का दिया समर्थन 
एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन को लगभग सभी दलों ने बिना शर्त समर्थन दिया है। सूत्रों के अनुसार, लोजपा (रामविलास), आरपीआई (अठावले), जद (यू) पहले ही गठबंधन सहयोगियों को समर्थन पत्र सौंप चुके हैं। एनसीपी ने शनिवार को नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली एनडीपीपी को ‘बिना शर्त’ समर्थन देने वाला एक पत्र सौंपा। इसी तरह, एनपीएफ के महासचिव अचुम्बेमो किकोन ने कहा कि उनकी पार्टी भी एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन को समर्थन दे सकती है। हालांकि अभी इसपर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। एनपीएफ के समर्थन देते ही नागालैंड में सर्वदलीय सरकार बन जाएगी। 

पहले भी बिना विपक्ष वाली सरकार बनी है
ये पहली बार नहीं है, जब नगालैंड में बिना विपक्ष वाली सरकार बनी है। इसके पहले 2015 और 2021 में सरकार के चालू कार्यकाल के दौरान विपक्ष-रहित सरकारें बनीं। हालांकि यह पहली ऐसी विधानसभा होगी, जो सदन के शपथ लेने से पहले ही विपक्ष-रहित होने वाली है। 

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री का दावा: 'यूक्रेन युद्ध से प्रोत्साहित होकर चीन, भारत पर कर सकता है हमला'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 06 मार्च 2023। अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस का मानना है कि यूक्रेन युद्ध से प्रोत्साहित होकर चीन भी भारत पर हमला कर सकता है। मैटिस ने कहा कि यूक्रेन युद्ध पर चीन की बारीक नजर है और अगर रूस, यूक्रेन में […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब