एक करोड़ के इनामी नक्सली हिड़मा के मारे जाने की खबर, पत्नी और छह नक्सलियों के शव बरामद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 18 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खात्मे के लिए राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुठभेड़ में खूंखार नक्सली हिड़मा के मारे जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे भी मारी गई है। वहीं सुकमा मुठभेड़ में एक नक्सली शंकर के भी मारे जाने की खबर है, जो डीकेएसजीसी मेंबर है। जानकारी के लिए बता दें कि आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है। मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेडुमिली में पुलिस–माओवादियों के बीच हुई है। जिसमें छह नक्सली ढेर हुए हैं। मारेडुमिली क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच हुई इस फायरिंग में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।

मुठभेड़ के दौरान छह माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें एक माओवादी शीर्ष नेता भी शामिल होने की सूचना है। घटनास्थल पर सुरक्षा बलों का कंबिंग ऑपरेशन जारी है और आसपास के घने जंगलों में तलाशी तेज कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश–छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा क्षेत्रों में हाल ही में माओवादियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अभियान तेज किया था। राज्य के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में हमास जैसा ड्रोन अटैक करने की तैयारी थी: एनआईए की जांच में बड़ा खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 नवंबर 2025। दिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर को हुए आत्मघाती कार धमाके की जांच में NIA को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। जांच में पता चला है कि इस हमले में शामिल “वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल” पहले हमास की तरह ड्रोन […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज