शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करती है ये खट्टी चीज, खाने को भी लंबे समय तक रखती फ्रेश, खून साफ करने में असरदार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 05 मई 2024। घर की रसोई को औषधियों का खजाना माना गया है. क्योंकि, यहां कई ऐसी चीजें होती हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत का भी ख्याल रखती हैं. टाटरी इनमें से एक है. जी हां, टाटरी एक ऐसा मसाला है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. यदि आप कोई खट‌्टा या खट्टी-मीठी रेडिमेड डिश जैसे जैली, कैंडी खा रहे हैं या गोलगप्पे का चटपटा पानी पी रहे हैं, तो इस बात की पूरी संभावना है कि उसमें टाटरी मिलाई गई होगी. वेबएमडी की खबर के मुताबिक, टाटरी की प्रकृति एंटीऑक्सीडेंट मानी जाती है, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है. साथ ही यह भोजन को लंबे समय तक फ्रेश रखने और स्वाद बढ़ाने में भूमिका निभाती है. आइए जानते हैं टाटरी मसाला के कई और फायदों के बारे में-

टाटरी मुख्य रूप से दानेदार या पाउडर दोनों रूप में मिलती है. यह पूरी तरह गंधहीन होती है. यह एक हल्का एसिड है जो प्राकृतिक रूप से नीबू, संतरे, अंगूर और अन्य खट्टे फलों के रस को प्रोसेस्ड कर तैयार किया जाता है. इसका इस्तेमाल सनसनाहट पैदा करने वाले कोल्ड ड्रिंक्स, गोलगप्पे का पानी, कैंडी, जैली आदि में इसका उपयोग होता है. इसके अलावा ढोकला, नमकीन, छैना या पनीर बनाने आदि में भी इसका उपयोग होता है।

रक्त को करती है शुद्ध: आयुर्वेदाचार्य डॉ. सर्वेश कुमार के मुताबिक, टाटरी को आयुर्वेद में भी गुणकारी बताया गया है. यह कफ और वात दोनों दोषों को नियंत्रित करती है. इसकी तासीर गर्म होती है. इसमें कृमिनाशक, क्षुधावर्धक, निर्जलीकरणरोधी, परजीवीरोधी, जीवाणुरोधी गुण तो होते ही हैं, साथ ही यह रक्त को भी शुद्ध करती है।

संक्रमण से करे बचाव: हेल्थलाइन के मुताबिक, टाटरी की प्रकृति एंटीऑक्सीडेंट है. यह शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है. यह शरीर में एसिड के स्तर को संतुलित करने में भी सहयोग करती है. इसमें विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो शरीर को संक्रमण से बचाता है।

स्किन प्रॉब्लम से बचाए: यह स्किन के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह मृत कोशिकाओं को हटाने और नई कोशिकाओं के उत्पादन में तेजी लाने में मदद करती है. माना जाता है कि अगर शरीर में मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाए तो यह उसे संतुलित कर देती है. साथ ही टाटरी को पानी में डालकर उससे गरारे किए जाएं तो यह गले को दुरुस्त कर देती है।

अधिक सेवन से बचें: टाटरी का रेग्युलर सेवन से बचना चाहिए, वरना शरीर के लिए यह परेशानी पैदा कर सकती है. यह तीखी खट्टी होती है, इसलिए टाटरी का अधिक सेवन पाचन सिस्टम को बिगाड़ देगा, उलटी भी हो सकती है ओर लूजमोशन भी हो सकते हैं. इसका अधिक सेवन स्किन में जलन पैदा कर सकता है।

Leave a Reply

Next Post

खाना खाने के तुरंत बाद करेंगे ये 7 काम तो होगा सेहत को बड़ा नुकसान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 05 मई 2024। सेहत है तो सब है। यह बात तो जगजाहिर है लेकिन जाने-अनजाने में हम रोजमर्रा में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं जैसे खाना खाने के तुरंत बाद नहाना। ऐसी छोटे छोटे बहुत से काम […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास