शैलेन्द्र और विष्णु को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 24 जून 2024। सुकमा जिले के जगरगुंडा में रविवार को नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो आरक्षक शहीद हो गए। घटना के बाद शहीद जवानों के शव को मेकाज लाया गया। जहां देर रात जवानों के शव को पहले एम्बोम्बिंग किया गया, उसके बाद पीएम हुआ। सोमवार की सुबह जवानों का पार्थिव शरीर करनपुर स्थित कोबरा बटालियन ले जाया गया। जहां आला अधिकारियों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि 23 जून की सुबह जगदलपुर के करनपुर से राशन सामग्री को लेकर 201 कोबरा बटालियन के दो आरक्षक सामान लेकर टेकलगुड़ा कैम्प जा रहे थे। जिसमें शैलेन्द्र 30 वर्ष ग्राम नबगांव गौतम थाना महराजपुर जिला कानपुर यूपी और विष्णु आर 35 वर्ष निवासी कुरुपूजा पोस्ट आफिस चिरंगतेल जिला तिलवेंद्रपुरम राज्य केरल से थे। 

अचानक पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में मौके पर ही दोनों आरक्षक शहीद हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच जवानों के पार्थिव शरीर को मेकाज लाया गया। जहां रविवार की देर रात जवानों के शव का पहले एम्बोमिंग किया गया, उसके बाद शव को ताबूत में रख करनपुर स्थित कैम्प ले जाया गया। इसके बाद आज सोमवार सुबह आला अधिकारियों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर करारा हमला, NDA के पहले 15 दिन के हादसे-हमले और घोटाले गिनाए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 जून 2024। लोकसभा चुनाव के समय से राजनीतिक दलों में जारी वार-पलटवार अभी भी बरकारार है। ये वार-पलटवार तब और भी अहम हो गई, जब सत्ताधारी दल भाजपा को चुनाव में बहुमत नहीं मिला, हालांकि सत्ताधारी दल के गठबंधन एनडीए ने जरूर बहुमत […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान