वायनाड में बोली प्रियंका गांधी, चुनाव प्रचार अभियान में मुझे 35 साल का अनुभव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वायनाड 23 अक्टूबर 2024। कांग्रेस महासचिव और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 1989 में 17 साल की उम्र में चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेना शुरू किया था और अब उनके पास इसमें 35 साल का अनुभव है। वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल हुईं थीं, उसके बाद से 35 वर्षों में उन्होंने अपनी मां, सोनिया गांधी, अपने भाई राहुल गांधी और पार्टी के अन्य सहयोगियों के लिए प्रचार किया है। यह पहली बार है जब मैं अपने लिए आपका समर्थन पाने के लिए प्रचार कर रही हूं।

उनका यह बयान भाजपा की वायनाड लोकसभा उपचुनाव की उम्मीदवार नाव्या हरिदास के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह लोगों का प्रतिनिधित्व करने में प्रियंका की तुलना में अधिक अनुभवी हैं। प्रियंका गांधी के भाषण के दौरान मंच पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि वह वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए उम्मीदवार बनाए जाने को सम्मान की बात मानती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में हुए भूस्खलन के समय वायनाड के लोगों द्वारा दिखाए गए साहस से वह बहुत प्रभावित हुईं। प्रियंका वाम गठबंधन एलडीएफ के प्रत्याशी सत्यन मोकेरी और भाजपा की नाव्या हरिदास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी निर्वाचित हुए थे। बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया। इस वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है। वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। 

Leave a Reply

Next Post

क्या आमिर खान की हो रही है लोकेश कनगराज की सिनेमैटिक यूनिवर्स में एंट्री?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 24 अक्टूबर 2024। आमिर खान बिना किसी शक के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अब तक की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड