नीमच में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने पुलिस वाहन-पिकअप में मारी टक्कर, पुलिस के ड्राइवर समेत 3 की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, मिनी ट्रक ने पुलिस वाहन और पिकअप में टक्कर मार दी, इस हादसे में पुलिस वाहन के ड्राइवर और पिकअप में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, यह घटना सागरण घाटी के पास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह पिकअप वाहन को सड़क पर खड़ा देखकर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम उसके पास जाकर रुक गई पुलिस पिकअप सवारों से पूछताछ कर रही थी, तभी पीछे से मिनी ट्रक आया और टक्कर मार दी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसपी अंकित जायसवाल घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गए। आपको बता दें की गंभीर घायलों को इंदौर रेफर कर दिया गया है, पुलिस वाहन के ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के बाद रवाना कर दिया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी नीमच अस्पताल पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Next Post

विधायक देवेंद्र यादव के निकलने का इंतजार, बंगले के बाहर एएसपी पुलिस के साथ मौजूद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलौदा बाजार 17 अगस्त 2024। बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित घर पर बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस पहुंची है। चार घंटे से पुलिस विधायक निवास के बाहर में मौजूद है। एएसपी अभिषेक सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज