‘आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प’, अखिलेश यादव का महंगाई के ट्रिपल अटैक पर तंज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 15 मई 2026। आम जनता को 15 मई की सुबह महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के साथ-साथ सीएनजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) भी महंगी हो गई है। इस बढ़ोतरी ने आम आदमी के बजट को और भी प्रभावित किया है। महंगाई के झटके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज किया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।

लखनऊ में पेट्रोल का दाम 2 रुपये 84 पैसा और डीजल के दामों में 3.01 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही आम जनता को अब पेट्रोल 97.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90 रुपये 82 पैसा प्रति लीटर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। लखनऊ में सीएनजी के दाम भी दो रुपये बढ़ाए गए हैं। लखनऊ में अभी सीएनजी की कीमत 98 रुपये प्रतिकिलो है। ग्रीन गैस लिमिटेड के एजीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ, अयोध्या सुल्तानपुर, उन्नाव और आगरा में सीएनजी के पुराने दाम ही लागू होंगे। हालांकि, सीएनजी के दाम जब रिवाइज हुए थे तभी 2 रुपए बढ़ गए थे। उसके बाद से यही कीमत है।

दिल्ली में सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही, दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत अब 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में आसमानी आफत का खूनी तांडव: 24 घंटे, 26 जिले और 111 मौतें... सीएम योगी ने कहा- '24 घंटे में चाहिए राहत'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 15 मई 2026। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज तूफान और भारी बारिश के कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और मकानों को नुकसान पहुंचा तथा कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई और 72 लोग घायल हो गए। राहत […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस