प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी सेतु के समानांतर पुल महासेतु और पटना रिंग रोड समेत बिहार में सड़क और पुल सेक्टर की नौ मेगा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्रधानमंत्री ने 14258 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

इनमें से अधिकतर योजनाओं के लिए निर्माण एजेंसी का चयन हो गया है

 हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा इंटरनेट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 21 सितम्बर 2020। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राज्य में उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम तेजी से जारी है। केंद्र सरकार और बिहार सरकार लगातार उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 12 दिन में आज पांचवां सौगात दिया।

प्रधानमंत्री ने बिहार के हर गांव में ऑप्टिकल फाइबर से इंटरनेट की सुविधा देने की योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले महासेतु और पटना रिंग रोड समेत बिहार में सड़क और पुल सेक्टर की नौ मेगा परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सभी परियोजनाओं की कुल लागत 14258 करोड़ है। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि इनमें से अधिकतर योजनाओं के लिए निर्माण एजेंसी का चयन हो गया है और कुछ के लिए चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

मेगा प्रोजेक्ट की सौगात, लागत 14258 करोड़

1.परियोजनालागत (करोड़ में)लंबाई (किमी)
2.रजौली-बख्तियारपुर एनएच3800.3198.12
3.आरा-मोहनिया एनएच1741.34115.33
4.नरेनपुर-पूर्णिया एनएच228849
5.पटना रिंग रोड (रामनगर-कन्हौली)913.1539
6.गांधी सेतु के समानांतर सेतु2926.4214.5
7.भागलपुर में नया बिक्रमशिला सेतु1110.234.45
8.कोसी पर फुलौत घाट सेतु1478.4028.93

प्रधानमंत्री ने 12 दिन में किया 18695 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

पहली सौगात, 10 सितंबर– मत्स्य सम्पदा योजना समेत 294 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन

दूसरी सौगात, 13 सितंबर- 902 करोड़ की तीन बड़ी योजनाओं की सौगात दी। पारादीप-मुजफ्फरपुर एलपीजी पाइपलाइन परियोजना के तहत पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में एचपीसीएल प्लांट के साथ दुर्गापुर-बांका क्षेत्र में इंडियन ऑयल के बांका एलपीजी प्लांट के अलावा 193 किलोमीटर लंबी दुर्गापुर-बांका पाइपलाइन खंड को राष्ट्र को समर्पित किया।

तीसरी सौगात, 15 सितंबर- 541 करोड़ की सौगात दी। पटना के बेउर और करमलीचक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट समेत आठ योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

चौथी सौगात, 18 सितंबर- कोसी महासेतु समेत 2700 करोड़ की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

पांचवी सौगात, 21 सितंबर- 14258 करोड़ की लागत वाले 9 मेगा प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Next Post

हवाई सेवा के शुभारंभ से बस्तर के विकास का नया अध्याय शुरू : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेजगदलपुर से रायपुर एवं हैदराबाद नियमित विमान सेवा शुरू विकास के क्षेत्र में बस्तर अब भरेगा नयी उड़ान जगदलपुर एयरपोर्ट का नामकरण अंचल की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी के नाम से किया गया पंकज गुप्ता रायपुर 21 सितम्बर 2020 (छत्तीसगढ़ रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास […]

You May Like

रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की....|....मालाबार की चमक के पीछे का चेहरा: एम. पी. अहमद को ‘बिज़नेस भूषण’ अवॉर्ड....|....AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे