साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज डिसाइडर मैच के लिए हुआ इंग्लैंड की टेस्ट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 सितंबर 2022। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ये मुकाबला सीरीज डिसाइडर है, क्योंकि दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार (8 सितंबर) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। कप्तान बेन स्टोक्स, मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और प्रबंध निदेशक रॉब की वाले चयन पैनल ने दूसरे टेस्ट के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीम को बरकरार रखा है। दूसरे मैच को मेजबान टीम ने एक पारी और 85 रन से जीता था, जो मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया था। सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीता था। 

सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट निर्णायक है, क्योंकि दोनों टीमों के पास एक-एक मैचने के बाद सीरीज जीतने का मौका है। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने एक पारी और 12 रन से जीता था। इंग्लैंड की टीम बिना किसी बदलाव के उतरेगी, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं थी, क्योंकि कप्तान स्टोक्स दूसरे टेस्ट में सभी से प्रभावित थे।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), जैक लीच, एलेक्स लीज़, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, ओली पोप, जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन।

Leave a Reply

Next Post

बगैर जिम्मेदारी ताकत चाहते हैं राहुल गांधी? ये हो सकती हैं दोबारा अध्यक्ष नहीं बनने की वजह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 सितंबर 2022। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से पहले ही उथल पुथल जारी है। एक ओर जहां पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी के नाम पर अटकलों का दौर जारी है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चुनाव में […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड