विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 09 मार्च 2026। दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले को लेकर सोमवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस पर आसंदी के समक्ष प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के सभी 35 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। इससे पहले विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में अफीम की खेती होने का आरोप लगाते हुए काम रोको प्रस्ताव के तहत तत्काल चर्चा कराने की मांग की। इस पर सत्ता पक्ष ने तीखा प्रतिवाद किया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली।प्रश्नकाल के तुरंत बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजधानी रायपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर गांव में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के नेता विनायक ताम्रकार का नाम इस मामले में सामने आया है और खुद कलेक्टर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी को अब जाकर निलंबित किया गया है, जबकि प्रदेश का युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान धान के कटोरा के रूप में रही है, लेकिन अब यह अफीम का कटोरा बनने की ओर बढ़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने शासन-प्रशासन और मुख्यमंत्री के संरक्षण में अफीम की खेती होने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री का नाम लिए जाने पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि पिछले चार वर्षों से यह खेती हो रही थी। उन्होंने कांग्रेस से जुड़े एक पूर्व मंत्री की संलिप्तता का आरोप लगाया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में आरोपी का नाम तीसरे नंबर पर है, जबकि पहले नंबर पर नौकरों के नाम दर्ज हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जमीन का असली मालिक कौन है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अफीम की खेती के लिए प्रशिक्षित मजदूर लाए जा रहे हैं और प्रदेश के फार्महाउसों की जांच कराई जानी चाहिए। कांग्रेस सदस्य दलेश्वर साहू ने मामले में राजस्व विभाग की भूमिका की जांच की मांग की, जबकि पूर्व मंत्री उमेश पटेल समेत अन्य कांग्रेस सदस्यों ने इस पर विस्तृत चर्चा कराने की मांग की।

जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गांव के सरपंच की सूचना पर नहीं, बल्कि मुखबिर की जानकारी के आधार पर पुलिस, एनसीबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि खेत से 6,224 किलो अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। इस मामले में आरोपी विश्नोई और विनायक ताम्रकार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जोधपुर सहित अन्य स्थानों पर भेजी गई है। इस जवाब पर असंतुष्ट कांग्रेस के विधायक काम रोको प्रस्ताव मंजूर करने की मांग करते हुए आसंदी के समक्ष जा पहुंचे। वहां सरकार विरोधी नारेबाजी करने पर सभापति कौशिक ने नेता प्रतिपक्ष महंत समेत 35 विधायकों को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शेयर करेमुख्यमंत्री श्री साय ने बीएसएस प्रणवानंद स्कूल के ‘कल्चरल एंड हेरिटेज म्यूजियम’ का किया अवलोकन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर  भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान