मॉर्निंग वॉक पर निकले मां-बेटे को हाइवा ने रौंदा, मौके पर दोनों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 05 अक्टूबर 2024। जिलें से फिर एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले मां-बेटे को एक हाइवा ने कुचल दिया. इस दुर्घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और शव को सामने रख कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सूचना मिलने पर मस्तूरी SDM अमित सिन्हा, ग्रामीण एडिशनल SP अर्चना झा समेत बड़े अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर रास्ता बहाल करने की कोशिश में जुटी है. यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गतौरा की 35 वर्षीय गायत्री बंजारे अपने 7 वर्षीय बेटे पारस के साथ सुबह की सैर पर निकली थीं. आज सुबह 6 बजे जब वे गांव के मरघट के पास पहुंचीं, तभी एक हाइवा (क्रमांक CG 04 NW 5905), जो एनटीपीसी सीपत के ग्राम रलिया से राखड़ लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था, ने उन्हें कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही जान चली गई. वहीं हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया. इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है, और स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

विनेश फोगाट ने परिवार संग गांव में किया मतदान, कहा- अब फैसला जनता के हाथ में ... सत्ता किसे सौंपती है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जींद 05 अक्टूबर 2024। ओलंपियन विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। विनेश फोगाट ने चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा में पड़ने वाले अपने गांव बलाली में परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद विनेश फोगाट ने मीडिया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण