बिहार-झारखंड के जंगलों में पुलिस नक्सलियों की टोह में ड्रोन से कर रही निगरानी, छापे भी मार रही

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गया/औरंगाबाद 13 अप्रैल 2024। पहले चरण में गया और औरंगाबाद लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया शांति और निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जिले के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। इसी सिलसिले में पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सलैया, कोठी और भदवर थाना क्षेत्र के झारखंड राज्य के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के माध्यम से नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस काफी चौकन्नी है। चुनाव को लेकर कई रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में इमामगंज पुलिस अनुमंडल के कोठी, सलैया और भदवर थाना क्षेत्र के झारखंड राज्य के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ ड्रोन के माध्यम से छापेमारी की जा रही है। ड्रोन के माध्यम से तीनों थाना क्षेत्र के कई गांव में निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गया जिले के बॉर्डर और झारखंड राज्य की सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर नजर रखना है।

वहीं, सलैया थाना अध्यक्ष विद्या शंकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के नावा, कुंडलपुर और ऐधारा आदि इलाकों में ड्रोन के माध्यम से नक्सलियों को खिलाफ निगरानी की गई है। वहीं, कोठी थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के झारखंड राज्य से सटे बघौता और गंगटी में ड्रोन के माध्यम से अभियान चलाया गया है। इस मौके पर सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। गौरतलब है कि गया और औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के कई विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं, जिसकी वजह से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह सात बजे से तीन बजे दोपहर तक मतदान होगा।

Leave a Reply

Next Post

झूठे वादे करते हैं राहुल गांधी, बस्तर दौरे को लेकर अरुण साव ने कसा तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 अप्रैल 2024। बस्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इससे पता चलता है वे किस प्रकार से नियमों के विपरीत जाकर बोल रहे हैं, किस प्रकार से आचार संहिता का […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग