BCCI ने ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर और प्रवीण आमरे पर लगाया जुर्माना, IPL मैच में बाधा डालने के लिए इन पर लगा बैन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 अप्रैल 2022। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नो बॉल विवाद को तूल देने के लिए मैच में बाधा डालने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और आईपीएल आयोजकों ने जुर्माना लगाया है। पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे पर भी जुर्माना लगाया गया है, जो मैच के दौरान मैदान पर चले गए थे। इसलिए उन पर बैन लगा है।

दिल्ली की टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर मैच फीस का 100 फीसदी फाइन लगा है, क्योंकि उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन किया। पंत ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत आर्टिकल 2.7 के लेवल 2 को तोड़ने के आरोप को स्वीकार कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा है। उन्होंने भी इस मैच में ऋषभ पंत का साथ दिया था और उनको आर्टिकल 2.8 के लेवल 2 को तोड़ने का दोषी पाया गया। ठाकुर ने भी अपनी सजा को स्वीकार कर लिया है। 

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना आईपीएल की आचार संहिता को तोड़ने का लगा है। इतना ही नहीं, प्रवीण आमरे पर एक मैच का बैन भी लगाया गया है। प्रवीण आमरे मैच को रोकने के लिए मैदान पर घुसे थे। उन्होंने आर्टिकल 2.2 के लेवल 2 के आरोप को स्वीकार करते हुए सजा को भी माना है। 

Leave a Reply

Next Post

हनुमान चालीसा पर आर-पार: सांसद नवनीत राणा और उनके पति पहुंचे कोर्ट, सोमैया ने गृह सचिव को दी हमले की जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 24 अप्रैल 2022। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पाठ करने को लेकर सियासी घमासान लगातार जारी है। जहां बीते शनिवार को मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा का पाठ करने पर अड़ीं मुंबई के खार इलाके में अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान