हनुमान चालीसा पर आर-पार: सांसद नवनीत राणा और उनके पति पहुंचे कोर्ट, सोमैया ने गृह सचिव को दी हमले की जानकारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 24 अप्रैल 2022। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पाठ करने को लेकर सियासी घमासान लगातार जारी है। जहां बीते शनिवार को मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा का पाठ करने पर अड़ीं मुंबई के खार इलाके में अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस अब अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को बांद्रा स्थित मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ले गई है। रिमांड की कार्यवाही के दौरान नवनीत राणा और रवि राणा की ओर से अधिवक्ता रिजवान मर्चेंट आज पेश होंगे। बता दें कि पुलिस ने सांसद नवनीत राणा और रवि राणा को धारा 153 A के तहत यानी धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज
मुंबई पुलिस के मुताबिक, विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में धारा 153 (ए), 34, आईपीसी आर/डब्ल्यू 37(1) 135 बॉम्बे पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को खार स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच खार पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है। वहीं, नवनीत और रवि राणा ने शनिवार को ही मुंबई पुलिस को लिखित शिकायत दी । इसमें कहा गया है कि सीएम उद्धव ठाकरे, शिवसेना नेता अनिल परब और संजय राउत सहित सभी 700 लोगों पर भी धारा 120 बी, 143, 147, 148, 149, 452, 307, 153ए, 294, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

मैंने हमले की जानकारी केंद्रीय गृह सचिव को दी: किरीट सोमैया
महाराष्ट्र से भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि मैंने केंद्र में गृह सचिव को हमले की जानकारी दी है, उन्होंने हमले की रिपोर्ट मांगी है। एक प्रतिनिधि प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा और वहां के अधिकारियों से मुलाकात करेगा।उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारी आवाज दबाई जा रही है, उससे लगता है कि उद्धव ठाकरे मनसुख हिरेन (एंटीलिया केस) के साथ जो किया गया था, उसकी तर्ज पर कुछ करने की साजिश रच रहे हैं। मेरे खिलाफ दर्ज़ प्राथमिकी फर्जी है। 

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि मुंबई पुलिस ने उद्धव ठाकरे और पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के दबाव में मेरे नाम एक झूठी एफआईआर दर्ज कर दी है, मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं। उस एफआईआर में इन्होंने लिखा है कि किरीट सोमैया ने ऐसा कहा कि मेरी गाड़ी पर सिर्फ एक पत्थर आया जबकि 70-80 शिवसैनिकों ने मुझ पर हमला किया।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान: मध्य प्रदेश में मृत्युदंड दिलाने वाले सरकारी वकीलों को इनाम वाली नीति की करेगा जांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 अप्रैल 2022। आरोपियों को ट्रायल कोर्ट में मृत्युदंड की सजा दिलाने वाले सरकारी वकीलों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इनाम या प्रोत्साहन देने की नीति का सुप्रीम कोर्ट परीक्षण करेगा। कोर्ट ने राज्य सरकार से अगली सुनवाई पर इससे संबंधित दस्तावेज पेश करने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप