पाकिस्तान के पास नहीं है ऐसा ऑलराउंडर, शाहिद अफरीदी ने खोली अपनी टीम की पोल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 सितंबर 2022। द्विपक्षीय सीरीज का पहला मैच हारने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को अपने नाम किया। इस सीरीज में भारत के लिए एक हीरो हार्दिक पांड्या भी थे, जिन्होंने पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए अपने करियर का सबसे बड़ा टी20आई स्कोर बनाया। उन्होंने 30 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके और पांच छक्के शामिल थे। पारी की आखिरी 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़कर उन्होंने स्कोर को 190 से 208 तक पहुंचाया था। हालांकि, उस मैच में भारत को हार मिली थी। आखिरी टी20 मैच में भी हार्दिक पांड्या ने मैच के फिनिश किया था, जहां उन्होंने 16 गेंदों में 25 रन बनाए थे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा फिनिशर पाकिस्तान टीम में नहीं है।  

शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर बातचीत के दौरान कहा, “इस तरह का फिनिशर (पंड्या जैसा) हमारे पास नहीं है। हमने सोचा था कि आसिफ अली और खुशदिल शाह काम करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। नवाज भी उतने कंसिस्टेंट नहीं हैं और न ही शादाब। इन चार खिलाड़ियों में से कम से कम दो को लगातार बने रहने की जरूरत है। शादाब जिस अवधि में गेंदबाजी करते हैं वह काफी महत्वपूर्ण होता है। जिस दिन वह गेंद से अच्छा काम करते हैं तो पाकिस्तान जीत जाता है।

अफरीदी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप 2022 में सफल होने के लिए अपनी कमजोरियों से उबरने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हम जिस तरह की पिचों पर खेल रहे हैं, उसमें आपको दो असली तेज गेंदबाज और एक आलराउंडर की जरूरत है। हमने जो नया लड़का जमाल चुना है, तुम उसे क्यों नहीं खिलाते? उसे एक ऑलराउंडर के रूप में खिलाएं, उससे गेंदबाजी कराएं और फिर उसे बल्लेबाजी करने के लिए कहें। आपको पता चल जाएगा कि वह किस तरह के क्रिकेटर हैं। अगर पाकिस्तान विश्व कप जीतने का सपना देख रहा है तो उसे अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर काफी काम करने और पिछले कुछ मैचों में की गई गलतियों को कम करने की जरूरत है।”

Leave a Reply

Next Post

नवरात्र व्रत के दौरान कब्ज और थकान को कैसे करें दूर? ये टिप्स हैं आपके लिए बेहद कारगर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 28 सितंबर 2022। नौ दिनों तक चलने वाले इस विशेष उत्सव में मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं। व्रत रखने का आध्यात्मिक और चिकित्सकीय  दोनों रूपों में विशेष लाभ का जिक्र […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान