द्रविड़ के बेटे समित को मिली भारतीय अंडर-19 टीम में जगह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 अगस्त 2024। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया है। समित को वनडे और चार दिवसीय दोनों सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। इस सीरीज में तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे। वनडे टीम की अगुआई मोहम्म अमान करेंगे, जबकि चार दिवसीय मैचों की कप्तानी सोहम पतवर्धन को सौंपी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसके लिए टीम का एलान किया। तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से होगी जिसके अगले दो मुकाबले 23 और 26 सितंबर को खेले जाएंगे। यह मैच पुडुचेरी में होंगे। इसके बाद 30 सितंबर और सात अक्टूबर को चेन्नई में चार दिवसीय मुकाबले होंगे।  

घरेलू टूर्नामेंट में समित ने किया था प्रभावित
समित तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और फिलहाल केएससीए महाराजा टी20 ट्रॉफी में मैसूर वारियर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी में प्रदर्शन फिलहाल निराशाजनक रहा है और उन्होंने सात पारियों में 82 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 33 रन रहा है। समित ने टूर्नामेंट में अब तक गेंदबाजी नहीं की है। हालांकि, साल की शुरुआत में उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था और कर्नाटक को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने आठ मैचों में 362 रन बनाए थे और जम्मू के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी प्रभावी प्रदर्शन किया था और आठ मैचों में 16 विकेट लिए थे जिसमें फाइनल में मुंबई के खिलाफ दो विकेट भी शामिल हैं। 

वनडे टीमः रुद्रा पटेल (उपकप्तान), साहिल परख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरन चोरमाले, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश सिंह पंगालिया, समित द्रविड़, युद्धाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित रजावत, मोहम्मद इनान। 

चार दिवसीय टीमः वैभव सूर्यवंशी, नित्या पांड्या, विहान मल्होत्रा, सोहम पतवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश सिंह पंगालिया, चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद इनान।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनौत पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा बोले - संसद में रहने के लायक नहीं…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 अगस्त 2024। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत किसान आंदोलन पर की गई टिप्पणी को लेकर लागातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कंगना को आड़े हाथ लिया है और किसानों के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान