पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 4 पूर्व मंत्रियों ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई DPS में 4 साल की बच्ची से दुराचार हुआ है, लेकिन SP ने कह दिया कि जांच हो गई और मामला दबा दिया। उन्होंने कहा कि SP कभी अभिभावक, कभी जज, कभी गुंडे की भूमिका में रहते हैं। बघेल ने कहा कि POCSO के अंतर्गत सबसे पहले FIR दर्ज करनी होती है, फिर जांच होती है, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई। बघेल ने कहा कि भिलाई स्टील प्रबंधन, प्रिंसिपल और तीसरा SP को बचाने की कोशिश हो रही है। ये मामला कहीं न कहीं लेन देन का है।

भूपेश बघेल ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट में जख्म की पुष्टि हुई है।मामला सरकार की जानकारी में है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को 4 साल की बच्ची की तबियत खराब होती है, जब उसकी जांच होती है तो पता चलता है कि प्राइवेट पार्ट में जख्म हैं। अभिभावकों को जब पता चला तो प्रिंसिपल ने कहा कि मैंने जांच की है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है। भूपेश बघेल ने कहा कि एसपी दुर्ग के संज्ञान में बात आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बहुत बेशर्मी के साथ एसपी दुर्ग यह कहते हैं कि इसमें कोई तथ्य नहीं हैं। अभिभावक भी इसमें FIR नहीं चाहते। आप बताइए कौन ऐसा अभिभावक होगा जो जिसकी बच्ची के साथ गलत हुआ है, वह अपराधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहेगा?

बघेल ने कहा कि इसका साफ अर्थ है कि वह दबाव में है। बिना जांच कैसे हुई अगर एसपी के संज्ञान में यह बात आई थी तो इस पर कार्रवाई होनी थी। महिला बाल विकास मंत्री को ज्ञापन भी दिया था। यह बात मंत्री की जानकारी में आ गई तो इसका मतलब यह है कि सरकार की जानकारी में भी यह बात है। पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में 4 साल की बच्ची से अपराध हुआ, जिनके कंधों पर सुरक्षा करने के लिए स्टार लगे हैं, वही मामले को दबाने की कोशिश करें तो इससे बड़ा दुर्भाग्य छत्तीसगढ़ का नहीं हो सकता है। 2 मेडिकल डॉक्टर के कहने के बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। मंत्री को आवेदन के बाद भी कार्रवाई नहीं।

चौबे ने कहा कि प्रिंसिपल का टेस्ट क्यों नहीं होना चाहिए, उसके खिलाफ FIR क्यों नहीं होनी चाहिए। सारी बातें आ चुकी हैं, तो प्रिंसिपल को यह कहने को किसने कह दिया कि हमने जांच कर दिया। प्रेस को भी धमकाते हैं कि अगर आपने न्यूज चलाया तो आपके खिलाफ FIR हो जाएगी। इस देश में लोकतंत्र है। आप सुशासन के नाम पर छत्तीसगढ़ को अपराधों का गढ़ बना दिए हैं। पुसौर में एक महिला के साथ गैंगरेप करते हैं। कवर्धा और अंबिकापुर में गैंगरेप हो जाता है। रायपुर को अपराध का गढ़ बना दिया। कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। आपने कैपिटल रायपुर को अपराधों का कैपिटल बना दिया है। सरकार को संज्ञान में लेकर इस तरह के अपराध को रोकना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री साय 3 को प्रदेश अध्यक्ष देव के हाथों सदस्यता लेकर भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे

शेयर करेप्रदेश महामंत्री व मोर्चा प्रभारी वर्मा ने बताया : शुभारंभ कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण प्रसाद एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी उपस्थित रहेंगे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 अगस्त 2024। । भारतीय जनता पार्टी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप