कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- राहुल की बुलंद आवाज से डर गई भाजपा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जून 2022। राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय( ED) की पूछताछ होने वाली है। राहुल सुबह 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच जाएंगे। वहीं अब इस मामले में  कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज एक बार फिर से प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आखिर मोदी सरकार या भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी जी और कांग्रेस क्यों है?, ईडी की कार्रवाई क्या जनता के मुद्दे उठाने वाली मुखर आवाज को दबाने का षड्यंत्र है? केवल राहुल गांधी पर इतने हमलावर क्यों हैं? इन सवालों का जवाब देश को जानना जरूरी है। राहुल गांधी की बुलंद आवाज से केंद्र सरकार डर गई: सुरजेवाला
सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी की बुलंद आवाज से केंद्र सरकार डर गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के निशाने पर हमेशा राहुल गांधी ही क्यों रहते हैं। राहुल गांधी ने किसान की आवाज उठाई, जनता की आवाज उठाई। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा में जाते ही भ्रष्ट नेता गंगा की तरह पवित्र हो जाते हैं। 

राहुल गांधी ने मोदी सरकार के झूठ को बेनकाब किया
सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा राहुल गांधी व कांग्रेस से इसलिए डर गई है क्योंकि जब चीन ने हमारे जमीन पर कब्जा किया और हमारे जवान शहीद हुए तब PM ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि हमारे यहां न कोई घुसा और न कोई आया है। तब राहुल जी ने इस झूठ को घेरा और देश के लिए आवाज़ उठाई।

महंगाई पर घेरने के कारण मोदी सरकार को राहुल से परेशानी
सुरजेवाला ने कहा कि महंगाई से हो रही जनता की बदहाली पर राहुल गांधी जी ने लगातार सरकार को घेरा है और सरकार के पास इसका जवाब नहीं इसलिए सरकार को राहुल गांधी से परेशानी है।  

हमलोग गांधी के वारिस: सुरजेवाला
सुरजेवाला ने कहा कि हमलोग गांधी के वारिस हैं, हम एक बार फिर चलेंगे, हमारा ‘सत्याग्रह’ नहीं रुकेगा।  

Leave a Reply

Next Post

रिवील लेज़र ने सुश्री लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ ट्रांसचैट का आयोजन किया

शेयर करेविशेषज्ञों ने ट्रांसज़ेंडर समुदाय के लिए सौंदर्य और त्वचा संबंधी इलाज के दायरे, चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 14 जून 2022। रिवील लेज़र ने ट्रांसज़ेंडर समुदाय के सामने आने वाली संभावनाओं और चुनौतियों के बारे में चर्चा करने के लिए सुश्री लक्ष्मी नारायण के साथ […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब