कैम्ब्रिज में राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, अनुराग ठाकुर बोले- भारत को बदनाम करना उनकी आदत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 मार्च 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान पर भाजपा भड़क गई। पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को राहुल के बयान को झूठा और भारत को बदनाम करने वाला बताया। उन्होंने कहा, “कल के नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस का सूपड़ा एक बार फिर साफ हुआ है। और ये रोने-धोने का काम राहुल गांधी एक बार फिर विदेश की धरती पर कर रहे हैं।

‘जासूसी का शक तो पेगासस की जांच के लिए मोबाइल क्यों नहीं दिया’ 
अनुराग ठाकुर ने कहा, “ये पेगासस कहीं और नहीं उनके दिल और दिमाग में बैठा हुआ है। पेगासस पर क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने अपना मोबाइल जमा नहीं करवाया। वह नेता जो भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर है, ऐसा क्या था उनके मोबाइल में जो उनको अब तक छिपाना पड़ रहा है। उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना मोबाइल जमा क्यों नहीं करवाया।”

‘किसी और की नहीं तो इटली की पीएम की ही सुन लेते राहुल’
खेल मंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, “दुनियाभर में मोदीजी के नेतृत्व में भारत के प्रति जो सम्मान बढ़ा है, वह आज कोई और नहीं, दुनियाभर के नेता कह रहे। राहुलजी किसी और की नहीं, इटली की प्रधानमंत्री और उनके नेताओं की ही सुन लेते। इटली की पीएम ने कहा कि दुनियाभर में मोदीजी को जो प्यार मिलता है, जिस तरह वह दुनिया के लोकप्रिय नेता बन कर उभरे हैं। आज वह एक बड़े लीडर हैं। ये शायद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं कर पा रही है।”

‘विदेशी धरती-दोस्तों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे राहुल’
बार-बार झूठ बोलना, विदेशी धरती का विदेशी दोस्तों, विदेशी एजेंसियों का इस्तेमाल करना यह आदत बन गई है भारत को बदनाम करने की। यह नफरत राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के प्रति तो हो सकती है, लेकिन देश को बदनाम करने की ये साजिश जो उनकी विदेशी धरती से, कभी विदेशी दोस्तों के जरिए होती है, यह प्रश्नचिह्न खड़ा करता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है।

‘चुनावों के नतीजे स्वीकार नहीं पा रहे राहुल’
भाजपा नेता ने कहा, “पूर्वोत्तर चुनाव के नतीजे शायद राहुल गांधी को पहले से पता थे। लेकिन न वे लोगों के मैंडेट को स्वीकार कर पाए, शायद वह एक के बाद एक मिल रही हार को भी स्वीकार नहीं कर पा रहे। कल के नतीजे दिखाते हैं कि कैसे लोग बार-बार नरेंद्र मोदीजी की सरकार पर भरोसा दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

'21वीं सदी में हिंद प्रशांत क्षेत्र दुनिया की दिशा तय करेगा', बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 मार्च 2023। भारत के नेतृत्व में ‘क्वाड’ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी