आज हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश, जल्द ही लेंगे सीएम पद की शपथ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 24 नवंबर 2024। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और इसमें हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडी अलायंस को बहुत बड़ी जीत मिली है तो वहीं एनडीए को बहुत बड़ा झटका लगा है। वहीं, हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत 26 नवंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव में हुई इस जीत के बाद हेमंत सोरेन आज यानी रविवार को राज्यपाल से मिलेंगे और एक बार फिर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में महागठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक होगी और हेमंत सोरेन विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। इसके बाद वह राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर आवश्यक बैठक बुलाई गई है। इसमें इंडिया गठबंधन के निर्वाचित विधायकों को रांची पहुंचने का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार के गठन को लेकर यह आवश्यक बैठक होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास पर इंडी गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से पहले कांग्रेस अपने विधायकों के साथ बैठक करेगी। प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के साथ यह महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें सरकार गठन के स्वरूप को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही विधायक दल का नेता चुनने पर भी चर्चा होगी। 

Leave a Reply

Next Post

'शरिया कानून लाना...', संभल की घटना पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- यह लोकतंत्र पर हमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेगूसराय 24 नवंबर 2024। केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के संभल में सर्वे टीम पर हमले के बाद सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बड़ा हमला बोला […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज