पंजाब में घिरी आप, बादल ने 500 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप, सीबीआई ईडी जांच की मांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

चंडीगढ़ 31 अगस्त 2022। दिल्ली के बाद, अब आम आदमी पार्टी की एक्साइज पॉलिसी पंजाब में भी विपक्ष के निशाने पर आ गई है. बुधवार को शिरोमणि अकाली दल चीफ सुखबीर सिंह बादल और अन्य विपक्ष के नेताओं ने इस सिलसिले में पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित से मुलाक़ात की है और एक्साइज पॉलिसी के ख़लाफ़ एक मेमोरेंडम दिया है. भगवंत मान के राज्य का मुख्यमंत्री बनने के कुछ महीने बाद ही विपक्ष ने 500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है.

सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर बताया, “पंजाब गवर्नर को एक मेमोरेंडम दिया और आप सरकार द्वारा एक्साइज पॉलिसी के तहत किए गए 500 करोड़ के घोटाल में सीबीआई और ईडी द्वारा जांच के आदेश देने की मांग की, जो दिल्ली एक्साइज पॉलिसी की ही तरह फ्रेम किया गया है.”

दिल्ली में भी आप निशाने पर

विपक्ष द्वारा यह गंभीर आरोप, मार्च में ही राज्य में आई भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार के कामकाज पर सवालिया निशान लगाते हैं. मार्च महीने में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत के साथ पहली बार दिल्ली से बाहर किसी राज्य में सरकार बनाई थी. यह आरोप ऐसे समय में लगाए जा रहे हैं जब आप सरकार की एक्साइज पॉलिसी दिल्ली में जांच के दायरे में हैं. इतना ही नहीं पॉलिसी के संबंध में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड भी हुई है. मामले में ईडी ने भी केस दर्ज की है और जांच में जुटी है.

“केजरीवाल सत्ता के नशे में धुत”

इस बीच आम आदमी पार्टी सिर्फ बीजेपी के ही निशाने पर नहीं है. अन्ना हज़ारे, जिनके भ्रष्टाचार आंदोलन की वजह से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ, उसने भी अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है और कहा है कि वो आंदोलन से भटक गए हैं. उन्होंने सीएम केजरीवाल को “सत्ता के नशे में धुत” बताया. हालांकि केजरीवाल ने अन्ना हज़ारे के बयान पर बीजेपी को घेरने की कोशिश की और कहा कि बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए एक गांधीवादी के आवाज़ का इस्तेमाल कर रही है.

Leave a Reply

Next Post

Mission 2024: मिशन 2024 के लिए नए सिरे से शुरू हुई सियासी जोर-आजमाइश, विपक्ष ने एकता के लिए शुरू की मुहिम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 01 सितंबर 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद ठप पड़ी विपक्षी एकता की मुहिम में बिहार में जदयू-राजद के मिलन ने नए सिरे से जान फूंक दी है। तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप