दिल्ली में पैर पसार रहा कोरोना, एक और मरीज की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 जून 2025। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। जिससे यहां मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। वहीं कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो 649 मरीज हैं। बीते रविवार को 33 नए मरीज सामने आए थे। अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2279 है। जबकि बीते रविवार को 158 मरीज ठीक हुए थे। 

बीती 14 जून को कोरोना से दो महिलाओं सहित तीन की मौतराजधानी में बीते शनिवार को कोरोना से दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में 57 वर्षीय महिला की कोराना से मौत हो गई। महिला को पहले से मधुमेह के साथ फेफड़े की बीमारी थी।

वहीं, मधुमेह व बीपी से पीड़ित 83 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। संक्रमण बढ़ने से उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इधर, मधुमेह और लीवर की बीमारी से पीड़ित 57 वर्षीय शख्स की भी कोरोना से संक्रमित होने से मौत हो गई।

ऐसे में अब तक 11 लोग दम तोड़ चुके हैं। हालांकि, संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या घटी है। राजधानी में कोरोना के कुल सक्रिय मरीज 682 हैं। शनिवार को 10 नए मरीज मिले। दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक 2121 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इनमें से 161 मरीज शनिवार को ठीक हुए।

Leave a Reply

Next Post

अहमदाबाद हादसा: क्रैश की जांच में मिली बड़ी कामयाबी, मिला दूसरा ब्लैक बॉक्स, अब सामने आएगा हादसे का पूरा सच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 16 जून 2025। 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में एक और महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. जांच एजेंसियों ने हादसे के मलबे से विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया है. पहले ब्लैक […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग