नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग गुरुद्वारे में रचाई शादी, सामने आया वीडियो

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को गुरुद्वारे में दोनों की शादी हुई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों ने एक ही कलर के आउटफिट्स पहने हैं। नेहा ने जहां क्रीम कलर का लहंगा पहना है। वहीं रोहनप्रीत ने भी इसी कलर की शेरवानी पहनी है। वीडियो में नेहा का परिवार भी साथ नजर आ रहा है।

फैन्स दोनों की शादी से काफी खुश हैं। सभी कमेंट्स कर इस प्यारी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। नेहा और रोहनप्रीत के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। 

बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत काफी समय से रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों ने कुछ दिनों पहले ही अपना रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया है। अब तक दोनों की मेहंदी, हल्दी और संगीत की फोटोज और वीडियो सामने आ चुके हैं।

शादी के बाद 26 अक्टूबर को पंजाब में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें परिवार और दोनों के करीबी दोस्त शामिल होंगे। रोहनप्रीत सिंह की बात करें तो साल 2007 में शो सारेगामापा लिटिल चैंप में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था। वह रिएलिटी सिंगिंग शो राइजिंग स्टार-2 में भी हिस्सा ले चुके हैं। इसके बाद रोहनप्रीत शो मुझसे शादी करोगे में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे।

विशाल ददलानी ने मांगी माफी

नेहा ने जब मेहंदी की फोटोज शेयर की तो विशाल ने शादी में नहीं आने के लिए उनसे माफी मांगी। विशाल ने लिखा, मुझे दुख है कि मैं तुम्हारी शादी अटेंड नहीं कर पाया। मुझे इसके लिए माफ करना। मुझे बुरा लग रहा है लेकिन मेरे पास कोई ऑप्शन ही नहीं था। आप दोनों को ढेर सारा प्यार और पूरे परिवार को बधाई।’

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2020: प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज जीत जरूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           आईपीएल के 13वें सीजन में शनिवार को दो मुकाबले होंगे। डबर हेडर के दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में पंजाब की […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज