एक बार फिर भड़की हिंसा, एक की मौत; गुस्साई भीड़ ने पीडब्ल्यूडी मंत्री के घर को बनाया निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 25 मई 2023। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। कर्फ्यूग्रस्त मणिपुर में बुधवार को बिष्णुपुर और इंफाल पश्चिम जिलों में अधिक हिंसा देखी गई। इन अलग-अलग घटनाओं में एक शख्स की मौत भी हो गई है। जबकि एक राज्य मंत्री के घर को निशाना बनाया गया। यहां प्रदर्शनकारियों ने खूब तोड़फोड़ की है। बता दें, राज्य में 3 मई को शुरू हुई हिंसक झड़पों में अभी तक करीब 70 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, लगभग 200 लोग घायल हुए और करीब 40,000 विस्थापित हुए। रिपोर्ट के अनुसार, बिष्णुपुर जिले के थम्नापोकपी तलहटी में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए थे। बताया जा रहा कि घायलों को इंफाल के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी एक शख्स ने दम तोड़ दिया। वहीं, बुधवार शाम निंगथौखोंग शहर में प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मंत्री गोविंददास कोन्थौजम के आवास पर धावा बोल दिया। मंत्री के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। 

हालांकि, मंत्री गोविंददास कोन्थौजम को इंफाल जाना था, इसके चलते वह घर पर नहीं थे। बता दें, प्रदर्शनकारियों के हमले में परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ है। बिष्णुपुर से भाजपा के विधायक कोन्थौजमलोक के पास लोक निर्माण विभाग और युवा मामले व खेल मंत्रालय है।

इसलिए नाराज हैं लोग

अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वह इसलिए नाराज हैं क्योंकि राज्य सरकार दूसरे समुदाय के आतंकियों से स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है।

इसलिए भड़की हिंसा

हिंसा के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू में दी गई ढील को कम कर दिया है। क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। वहीं, सीआरपीएफ के पूर्व डीजी कुलदीप सिंह ने कहा कि बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाबी इलाके में तीन घरों में आग लगा दी गई, जिसके बाद मंगलवार और बुधवार की रात को क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद दोनों समुदायों ने कई घरों को जला दिया। बता दें, 3 मई को दो समुदायों के बीच हिंसा बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को सलाह देने के लिए सीआरपीएफ के पूर्व डीजी कुलदीप सिंह को मणिपुर भेजा गया था। 

Leave a Reply

Next Post

'द केरल स्टोरी' के बाद एक और फिल्म पर विवाद, बजरंग दल ने 'द क्रिएटर सृजनहार' पर लगाए आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 25 मई 2023। ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर विवाद जारी है और कुछ राज्यों में इसका प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। वहीं इसी बीच एक और फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। यह फिल्म है द क्रिएटर सृजनहार। दरअसल आरोप है कि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप