दिल्ली ब्लास्ट मोदी सरकार की कमजोरी – कांग्रेस

admin
शेयर करे

ऐसी घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिये – दीपक बैज

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 12 नवंबर 2025। दिल्ली ब्लास्ट मोदी सरकार की कमजोरी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ऐसी घटनाओं का मुहंतोड़ जवाब दिया जाना चाहिये। देश की राजधानी में इस प्रकार की घटना केन्द्र सरकार की अक्षमता है। देश में जब से मोदी सरकार बनी हैं। इस प्रकार की घटनाएं लगातार हुई है। पुलवामा, पठानकोट, पहलगाम जैसी घटनाओं के बाद सरकार की नाकामी और कमजोरी का परिणाम है कि आतंकी देश की राजधानी दिल्ली में विस्फोट करने का दुस्साहस कर बैठे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब विपक्ष में थे तब हर आतंकी घटना के बाद तत्कालीन केंद्र सरकार को दोषी ठहराते थे, अब जब वैसी ही घटनाएं हो रही है तो अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है। घटना के बाद प्रधानमंत्री बता रहे है कि यह बड़ी साजिश है, तो इस साजिश का पर्दाफाश केंद्र सरकार क्यों नहीं करती है? 2014 के पहले की आतंकी घटना की जिम्मेदार तत्कालीन सरकार थी तब अभी का घटनाओं की जिम्मेदारी मोद क्यों नहीं लेते हैं? क्यों आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब नहीं दे पा रहे है?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 
ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह का बयान आया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा, लेकिन आज तक किसी भी घटना के दोषियों को मोदी सरकार सजा नहीं दे पाई है। पुलवामा का दोषी कौन था? 350 किलो आरडीएक्स वहां कौन लाया था आज तक मोदी-शाह नहीं बता पाये है? पहलगाम के आतंकी कौन थे, आज भी देश की जनता जानना चाहती है। हर घटना के बाद केवल कोरी बयानबाजी करने के बजाय सरकार कोई ठोस कार्यवाही करते क्यों नहीं दिख रही है?

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस-राजद का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल; भाजपा बोली- विकास पर जनता ने लगाई मुहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जहां भाजपा और एनडीए नेताओं ने इन नतीजों को अपनी जीत का संकेत बताया, वहीं कांग्रेस और राजद नेताओं ने एग्जिट पोल को ‘महज अटकल’ […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव