कांग्रेस-राजद का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल; भाजपा बोली- विकास पर जनता ने लगाई मुहर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जहां भाजपा और एनडीए नेताओं ने इन नतीजों को अपनी जीत का संकेत बताया, वहीं कांग्रेस और राजद नेताओं ने एग्जिट पोल को ‘महज अटकल’ बताते हुए भरोसा जताया है कि असली नतीजे 14 नवंबर को महागठबंधन के पक्ष में आएंगे।

कांग्रेस बोली- एग्जिट पोल भरोसेमंद नहीं
कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने कहा, ‘एग्जिट पोल कभी सटीक नहीं होते। ये सिर्फ एक अनुमान होते हैं कि क्या हो सकता है। इन्हें अंतिम नतीजा मान लेना सही नहीं होगा।’ वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘मैं एग्जिट पोल पर अभी टिप्पणी नहीं करूंगी। जब नतीजे आएंगे, तब बात करेंगे। लेकिन बिहार ने इस बार सबक सिखाने का फैसला किया है, क्योंकि उसके मताधिकार के साथ छेड़छाड़ हुई है। मुझे पूरा यकीन है कि महागठबंधन की ही सरकार बनेगी।

राजद का दावा- सच्चाई एग्जिट पोल को झुठलाएगी
राजद प्रवक्ता मृ्त्युजंय तिवारी ने कहा, ‘एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए हैं और इस बार भी होंगे। जनता ने एनडीए के खिलाफ वोट दिया है और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मतदान किया है। जो लोग एग्जिट पोल देखकर भ्रम में हैं, वे रहें, सच परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी।

भाजपा का दावा- जनता ने विकास पर मुहर लगाई
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘लंबी वोटिंग कतारें पहले ही बता रही थीं कि एनडीए सरकार बनेगी। एग्जिट पोल भी यही दिखा रहे हैं। बिहार की जनता ने पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और विकास के लिए वोट किया है। राहुल गांधी पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने काफी प्रगति की है। जनता को विश्वास है कि बिहार का भविष्य इन्हीं के हाथों में सुरक्षित है। जनता ने फिर से एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस और राजद की दोस्ती सिर्फ दिखावटी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने कहा, ‘एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले नहीं हैं। 2005 से नीतीश कुमार ने बिहार को बदला है। हमें जनता पर और अपने विकास कार्यों पर भरोसा है। एनडीए और भाजपा निश्चित रूप से जीत का परचम लहराएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में हुआ है, जिसमें पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। वहीं मतदान की प्रतिशत की बात की जाए तो पहले चरण में जहां 65.08 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं दूसरे चरण में बंपर 68.69 वोटिंग हुई है। राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

'भारत के लिए खेलना है तो घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य', बीसीसीआई का कोहली-रोहित को सख्त संदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 12 नवंबर 2025। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने देश के दो दिग्गज क्रिकेटरों विराट कोहली और रोहित शर्मा को साफ तौर पर संदेश दिया है। बोर्ड ने इन दोनों से कहा है कि अगर वे वनडे टीम में बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क