बिलासपुर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के छह डब्बे, खंभे क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें प्रभावि

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर 06 जून 2022। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई जान-माल का तो नुकसान नहीं हुआ लेकिन रूट बाधित होने के चलते मुंबई-हावड़ा लाइन की कई गाड़ियां प्रभावित हुईं।  घटना के बाद कई यात्री गाड़ियों को आउटर में खड़ा कर दिया गया। रेल प्रशासन द्वारा लाइन क्लियर करने के बाद फिर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।

तार और खंभे क्षतिग्रस्त 
जानकारी के अनुसार बिलासपुर जोनल स्टेशन के पास सीमेंट की बोरी से लदी  मालगाड़ी पटरी से उतर गई जिसके कारण तार टूट गई और खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते कोरबा रूट के साथ ही बिलासपुर-रायपुर रूट की यात्री ट्रेनें बाधित हुई और यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद रेलवे ने कई लोकल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया।

एक और मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे
वहीं इस घटना के कुछ देर पहले शाम करीब 5.45 बजे कोरबा-चांपा रूट में बालपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई। एक साथ दो-दो मालगाड़ियों के डिरेल होने से अफसरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल यातायात को सुचारू करने के लिए वैगनों को पटरी पर लाने के लिए रेलवे कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

भारत की गेहूं निर्यात पर पाबंदी और यूक्रेन युद्ध से दुनियाभर में उछले दाम, चढ़ा एफएओ इंडेक्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 06 जून 2022। भारत द्वारा गेहूं के निर्यात पर पाबंदी और यूक्रेन युद्ध के चलते दुनियाभर में प्रमुख खाद्यान्न गेहूं के दाम में उछाल आया है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (FAO) ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।  जंग के कारण […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड