गर्भवती महिला का साहसिक कारनामा: चोर से भिड़कर पकड़वाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

चोर ने बच्चे की कनपटी पर पिस्टल रखी, गर्भवती महिला के पेट में लात मारी और बुजुर्गों को दांत से काटा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 20 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में गर्भवती महिला और बुजुर्ग ससुर की हिम्मत ने घर में घुसे नकाबपोश चोर को पकड़वा दिया। आरोपी चोर ने बच्चे की कनपटी पर पिस्टल रखी, गर्भवती महिला के पेट में लात मारी और बुजुर्गों को दांत से काट लिया। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और चोर से भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पिस्टल नकली निकली। मामला बालको थाना क्षेत्र के ग्राम रोकबहरी का है।

जानकारी के मुताबिक, पुरुषोत्तम साहू किराना व्यापारी हैं। वह अपनी पत्नी सावित्री साहू, पिता भुवनेश्वर साहू, बहू भूमिका और 8 साल के पोते के साथ रहते हैं। उनका बेटा शिवानंद साहू सक्ती में रहता है और मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। घटना 18 अक्तूबर की रात की है। परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। इसी बीच रात करीब 2 बजे एक नकाबपोश चोर उनके घर में घुस आया।

कूदने की आवाज सुनकर सीढ़ी के पास रखी दही-हांडी
‘रात में किसी के कूदने की आवाज आई। इस पर अपनी सास को जगाया और फोन कर पति शिवानंद साहू को जानकारी दी। फिर राशन दुकान के फ्रीजर में रखी दही हांडी को लेकर ऊपर कमरे में जाने वाली सीढ़ी पर रख दिया। जिससे कोई नीचे उतरे तो फिसलन से गिर जाए। इसी बीच सास सावित्री साहू नीचे उतरीं तो देखा कि चोर सीढ़ी के नीचे बने बाथरूम में घुस गया था। जबकि सास परिवार के अन्य लोगों को जगाने चली गईं। तभी मौका पाकर चोर मेरे कमरे में घुस आया।

लात मारने से गिरी, पर हिम्मत नहीं हारी
‘चोर ने आते ही बच्चे की कनपटी पर पिस्टल रख दी और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर मैंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देखकर चोर ने मेरे पेट में जोर से लात-घूंसे मारे। इससे दर्द से मैं चिल्लाने लगी और बेड पर गिर पड़ी। आवाज सुनकर मेरे सास-ससुर ऊपर आए। दादा ससुर ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो पिस्टल से उनके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद मैंने हिम्मत की और सास-ससुर के साथ मिलकर चोर को पकड़ लिया।

भूमिका ने बताया कि इस पर चोर ने सास-ससुर को दांत से काटना शुरू कर दिया। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह उसे पकड़े रहे। फिर हम चोर को नीचे लाए और बरामदे में बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बालको थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां से आरोपी चोर जामबहार, रुकबहरी निवासी 25 साल के सोमपाल केवट को गिरफ्तार कर लिया है। 

Leave a Reply

Next Post

निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की मौत; एसईसीएल केंद्रीय अस्पताल में बिना टेंडर कराया जा रहा था काम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 20 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एसईसीएल केंद्रीय अस्पताल में निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मजदूर दीवार के नीचे दब कर घायल हो गया, लेकिन उसे उपचार तक नहीं दिया गया। […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान