सूफी सुरों से सजी मलाड मस्ती में दानिश साबरी और शारिब–तोशी का संगीतमय जादू

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 दिसंबर 2025। मुंबई की सुबहें जब संगीत से बोलने लगें और सुर सीधे दिल तक उतर जाएँ, तब समझिए कि माहौल कुछ खास है। मलाड मस्ती के समापन सप्ताह में यही एहसास तब और गहरा हो गया, जब गायक दानिश साबरी ने अपने नए सूफी गीत के ज़रिए श्रोताओं को एक आध्यात्मिक संगीत यात्रा पर ले गया। उसी मंच पर प्रसिद्ध संगीतकार–गायक शारिब–तोशी की मौजूदगी और उनके नए गीत के विमोचन ने इस सामुदायिक उत्सव को एक यादगार संगीतमय पहचान दे दी। चार सप्ताह तक चला बहुप्रतीक्षित सामुदायिक उत्सव मलाड मस्ती भव्य समापन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत विधायक असलम शेख ने बड़ी संख्या में उमड़ी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह-सुबह परिवारों और युवाओं का उत्साह इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने विशेष रूप से उन नागरिकों की सराहना की जो फिटनेस, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार उपस्थित रहे।

इस आयोजन में कई स्कूलों की सक्रिय भागीदारी ने मलाड मस्ती को युवाओं के लिए एक सशक्त मंच बनाया। हर सुबह ऊर्जा, अनुशासन और सकारात्मकता से भरी रही। कार्यक्रम में बिग बॉस फेम नायरा बनर्जी, फरहाना भट्ट, बसीर अली, गायक विपिन अनेजा और शाहबाज बादशाह की मौजूदगी ने उत्सव में रंग भर दिए। बसीर अली ने इसे परिवारों को जोड़ने वाला आयोजन बताया, वहीं नायरा बनर्जी ने अपनी आगामी फिल्म का प्रचार कर दर्शकों से खास जुड़ाव बनाया।

इस सफल आयोजन में गोल्ड मेडल कंपनी के किशन जैन और ब्राइट आउटडोर के योगेश लखानी का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मश्रॉ इवेंट्स के महेश राव ने कुशलता से किया, जिससे भारी भीड़ के बावजूद आयोजन सुचारु रूप से चलता रहा। चार सप्ताह की इस शानदार यात्रा के बाद आयोजकों ने घोषणा की कि मलाड मस्ती अगले वर्ष अपने 10वें संस्करण के साथ और भी बड़े पैमाने पर लौटेगा।

Leave a Reply

Next Post

उर्वशी रौतेला का ‘मैजिकल सेवन’

शेयर करेसात का सितारा बुलंद: उर्वशी रौतेला और लकी नंबर 7 का ग्लैमरस कनेक्शन (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 दिसंबर 2025। कहते हैं कुछ नंबर किस्मत के दरवाज़े खोल देते हैं और उर्वशी रौतेला के लिए 7 बिल्कुल वैसा ही साबित हो रहा है। यह महज़ इत्तेफ़ाक़ नहीं, बल्कि […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा