अगले मुख्यमंत्री के नाम पर एक-दो दिन में लगेगी मुहर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले- नाम पीएम मोदी तय करेंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 06 जून 2024। ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर एक दो दिन में मुहर लग जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने सीएम के नाम को लेकर चल रही अटकलों के बीच बुधवार को बताया कि पार्टी का संसदीय बोर्ड जल्द ही फैसला लेगा। सामल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुर की चुनावी रैली में कहा था कि भाजपा का नया मुख्यमंत्री 10 जून को शपथ लेगा। मुख्यमंत्री का चयन प्रधानमंत्री की ओर से निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। वह एक ओडिया व्यक्ति होगा जो राज्य की संस्कृति और परंपरा को कायम रखेगा। उन्होंने कहा, चुनाव से पहले भाजपा के किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव ओड़िया गौरव, संस्कृति और परंपरा की रक्षा के लिए लड़ा गया था। लोगों ने भाजपा के आश्वासन पर भरोसा किया और नई सरकार इन्हें पूरा करने के लिए काम करेगी। सामल ने कहा, नई सरकार का मुख्य एजेंडा बीजद सरकार की बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) को केंद्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सेवा योजना से बदलना होगा। बीएसकेवाई का दायरा सीमित है, इसलिए नई सरकार आयुष्मान भारत योजना को लागू करेगी। राज्य से बाहर रहने वाले करीब 1.5 करोड़ ओडिया लोगों को भी फायदा होगा।  

ओडिशा के लोगों ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा: धर्मेंद्र प्रधान
ओडिशा में लोकसभा व विधानसभा में भाजपा को मिले प्रचंड जनाधार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश की जनता का पीएम मोदी पर भरोसा बताया है। उन्होंने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओडिशा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्था जताई है। भाजपा पहली बार राज्य में अपनी सरकार भी बनाएगी। प्रधाान ने संबलपुर लोकसभा सीट से बीजद के प्रणव प्रकाश दास को एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से मात दी है। राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए उनका भी नाम तेजी से चल रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण 8 को, समारोह भव्य बनाने की तैयारी; पड़ोसी देशों को न्योता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 जून 2024। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव में 293 सीटें मिलीं। नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। सभी घटक दलों ने अपने समर्थन का पत्र सौंप दिया है। अब मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में 8 जून को […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव